पूर्व लोकसभा सांसद बालकृष्ण वासनिक का निधन-(11-SEP-2015) C.A

| Friday, September 11, 2015
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बालकृष्ण रामचंद्र वासनिक का 10 सितंबर 2015 को ह्रदयघात के कारण निधन हो गया. वे 86 वर्ष के थे.

उनका बेटा मुकुल वासनिक राष्ट्रीय भारतीय कांग्रेस समिति में महासचिव के पद पर कार्यरत है. मुकुल इससे पहले सांसद भी रह चुके हैं. रामचंद्र वासनिक की दो बेटियां भी हैं.

उन्होंने विदर्भ की दो सीटों भंडारा (वर्ष 1957 एवं 1962) तथा बुलढाना (1980) में पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था. वे विदर्भ को अलग राज्य बनाने के कट्टर समर्थक थे.

वर्ष 1967 में वे महाविदर्भ राज्य संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने और इस मांग हेतु आन्दोलन को तेज़ करने पर बल दिया.

0 comments:

Post a Comment