प्रख्यात पत्रकार बूब्ली जॉर्ज वर्गीज का 87 वर्ष की आयु में निधन-(04-JAN-2014) C.A

| Sunday, January 4, 2015
प्रख्यात पत्रकार बूब्ली जॉर्ज वर्गीज का बीमारी के बाद 30 दिसंबर 2014 को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
बूब्ली जॉर्ज वर्गीज
·         21 जून 1927 को जन्मे वर्गीज ने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली से अर्थशास्त्र में स्नातक और ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज से अपनी स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की.
·         वर्गीज ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना कैरियर शुरू किया और बाद में हिंदुस्तान टाइम्स (वर्ष 1969-1975) और इंडियन एक्सप्रेस (वर्ष 1982-86) के संपादक बने.
·         वे वर्ष 1966-1969 के बीच प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सूचना सलाहकार थे.
·         वर्ष 1975 में वर्गीज को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार दिया गया.
·         वर्गीज कारगिल समीक्षा समिति के सदस्य और कारगिल समीक्षा समिति की रिपोर्ट के सह-लेखक थे.
·         वह वर्ष 2002 में एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया फ़ैक्ट फ़ाइंडिंग के मिशन के सदस्य थे.
·         वर्गीज ने डिज़ाइन फ़ॉर टुमौरो', 'वाटर्स ऑफ़ होप', 'हार्नेसिंग दि ईस्टर्न हिमालयन रिवर्स', 'विनिंग दि फ़्यूचर', 'इंडियाज़ नॉर्थ-ईस्ट रिसर्जेंट', 'रिओरिएंटिंग इंडिया एंड रेज' और 'रिकंसिलेशन ऑफ़ इंडिया' सहित  कई किताबें लिखी.
·         वर्गीज ने अपनी आत्मकथा फर्स्ट ड्राफ़्टः 'विटनेस टू दि मेकिंग ऑफ़ मॉडर्न इंडिया' अक्टूबर 2010 में प्रकाशित की.

·         वर्गीज की मई 2014 में एक और किताब 'क्विंटेरेन्शियल इंडिया' प्रकाशित हुई.

0 comments:

Post a Comment