भारतीय भारोत्तोलकों ने 5 जनवरी 2015 को कतर के दोहा में 17वीं एशियाई युवा (लड़के और
लड़कियां), 22वीं जूनियर महिला और 29वीं
जूनियर पुरूष एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक सहित कुल 14 पदक प्राप्त किए. भारत के छह भारोत्तोलक अपने अपने भार वर्ग में शीर्ष छह
में शामिल रहे. भारत ने प्रतियोगिता के आखिरी दिन रजत पदक जीता. यह पदक स्वप्ना
बरूआ ने जूनियर महिलाओं के 69 किग्रा में दूसरे स्थान पर
रहकर प्राप्त किया.
रागेला वेंकट राहुल ने जूनियर पुरूष वर्ग के 85 किग्रा में कुल 324 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक
जीता. जूनियर महिला भारोत्तोलक एस तशाना चानू (58 किग्रा) और
पूनम यादव (63 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता. केएच नुंगशितोन
लड़कियों के युवा वर्ग के 58 किग्रा में तीसरे स्थान पर रही.
भारत ने सर्वाधिक तीन स्वर्ण पदक लड़कों के युवा वर्ग में जीते. अन्य तीन स्वर्ण
पदक लड़कियों के युवा, जूनियर पुरूष और जूनियर महिला वर्ग
में आए.
0 comments:
Post a Comment