न्यायमूर्ति मोहम्मद याकूब मीर जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त-(06-JAN-2014) C.A

| Tuesday, January 6, 2015
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 5 जनवरी 2015 को न्यायमूर्ति मोहम्मद याकूब मीर को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया. वे जम्मू-कश्मीर के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश महेश मित्तल का स्थान लेंगे जो जनवरी 2015 के प्रथम सप्ताह में सेवानिवृत्त हो गए.

विदित हो कि जम्मू-कश्मीर की संविधान की धारा 100 द्वारा प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने न्यायमूर्ति मीर को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया. वे निवर्तमान में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायलय के वरिष्ठम न्यायाधीश के पद पर कार्य कर रहे थे.

0 comments:

Post a Comment