पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातार दूसरे वर्ष यूरोप के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी चयनित-(04-JAN-2014) C.A

| Sunday, January 4, 2015
पुर्तगाल के फ़ुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लगातार दूसरे वर्ष यूरोप का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी चुना गया.  इसकी घोषणा 31 दिसंबर 2014 को की गई. इनका चयन उरुग्वे के समाचार पत्र 'एल पेस' द्वारा  कराए एक सर्वे के तहत यूरोपीय पत्रकारों द्वारा किया गया. इसमें कुल 144 पत्रकारों में से 89 ने रोनाल्डो के पक्ष में मत दिया.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्पेन के क्लब रियाल मेड्रिड के लिए खेलते हैं. रोनाल्डो इस सत्र (2014-15) के स्पेनिश लीग में अब तक 25 गोल कर चुके हैं.

जर्मनी के गोलकीपर मैनुएल नूएर (बायर्न म्यूनिख) 19 मतों के साथ दूसरे जबकि अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (बार्सिलोना) 16 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

अर्जेंटीना के कोच डिएगो सिमेओन को यूरोप का सर्वश्रेष्ठ कोचचुना गया. डिएगो ने 2013-14 सत्र में स्पेनिश लीग की चैंपियन टीम ऐटलेटिको मेड्रिड का कोच पद संभाला था. ऐटलेटिको मेड्रिड यूईएफए चैंपियंस लीग के फाइनल में भी पहुंचने में कामयाब रहा. डिएगो के पक्ष में 68 मत डाले गए.

डिएगो इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले गैर यूरोपीय कोच हैं.

विदित हो कि इस सर्वे की शुरुआत वर्ष 1991 में की गई थी.

0 comments:

Post a Comment