केंद्रीय
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 28 दिसंबर 2014
को सियोल में आयोजित भारत - कोरिया गणराज्य संयुक्त आयोग (जेसीएम)
की 8वीं बैठक में भाग लेने के लिए दक्षिण कोरिया की यात्रा
की.
बैठक की अध्यक्षता सुषमा स्वराज और दक्षिण कोरिया के विदेश मामलों के
मंत्री (एफएम) युन बायंग द्वारा संयुक्त रूप से की गई. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व
वाली एनडीए सरकार के मई 2014 में सत्ता में आने के बाद दक्षिण
कोरिया में भारत की यह सबसे उच्च स्तरीय यात्रा थी. अपनी यात्रा के दौरान सुषमा
स्वराज ने दक्षिण कोरिया के व्यापार, उद्योग और उर्जा मामलों
के मंत्री यून सेंग जिक के साथ भी मुलाकात कर मेक इन इंडिया प्रोग्राम के लिए
सहयोग देने की बात कही. उन्हें दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क जियून हेय
द्वारा भी बुलाया गया और उनसे दोनों देशों के बीच आर्थिक और निवेश के विस्तार के
लिए चर्चा की.
उनकी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पार्क जियून हेय ने पूर्व में
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दक्षिण कोरिया यात्रा को याद करते हुए अपनी
प्रकार के इस निमंत्रण को फिर दोहराया. इसका भारत ने स्वागत किया. सुषमा स्वराज ने
नौंवीं भारत आरओके संयुक्त आयोग बैठक के लिए एफएम यून को वर्ष 2015
में भारत यात्रा के लिए आमंत्रित किया.
0 comments:
Post a Comment