ईशप्रीत सिंह चड्ढा ने 6 जनवरी 2015 को बीआरसी ग्लोस्टर राष्ट्रीय बिलियर्ड्स और स्नूकर चैम्पियनशिप 2015
में अपना पहला राष्ट्रीय सब जूनियर स्नूकर खिताब जीता.
ईशप्रीत सिंह चड्ढा ने फाइनल मैच में पंजाब के शोभित सेठी
को 3-0 से हराया. ईशप्रीत सिंह ने उत्तर
प्रदेश के मनदीप सिंह को हराकर फाइनल में प्रवेश किया जबकि शोभित सेठी महाराष्ट्र
के रोहन साहनी को हराकर फाइनल में पहुँचे थे.
क्वार्टर फाइनल में, शोभित ने गुजरात के
जॉनसन नारसिदनी को 59-0, 71-41 से हराया और ईशप्रीत ने मध्य
प्रदेश के हृतिक जैन को 62-29, 58-37 से हराया. ईशप्रीत सिंह
चड्ढा ने पूर्व एशियाई चैंपियन यासिन मर्चेंट की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त
किया.
0 comments:
Post a Comment