न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर मारियो मैथ्यू कुओमो का 82 वर्ष की आयु में निधन-(07-JAN-2014) C.A

| Wednesday, January 7, 2015
न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर मारियो मैथ्यू कुओमो का दिल का दौरा पड़ने से न्यूयॉर्क सिटी के मैनहटन में 1 जनवरी 2015 को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
मारियो मैथ्यू कुओमो अमेरिकी राजनीतिज्ञ और डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य थे. उन्होंने न्यूयॉर्क के 52वें गवर्नर के रूप में तीन बार वर्ष 1983 से वर्ष 1994 के बीच अपनी सेवाएं दी थीं. वर्ष 1979 से वर्ष 1982 तक वे न्यूयॉर्क के लेफ्टिनेंट गवर्नर रहे और वर्ष 1975 से 1978 के बीच सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ऑफ न्यूयॉर्क रहे.
कुओमो अपने उदार विचारों और सार्वजनिक भाषणों खासकर वर्ष 1984 में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में दिए गए मुख्य भाषण की वजह से जाने जाते हैं जिसमें उन्होंने रोनॉल्ड रीगन की नीतियों की आलोचना की थी.
इस भाषण ने पूरे देश का ध्यान उनकी तरफ खींचा और वर्ष 1988 और वर्ष 1992 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों में उन्हें डेमोक्रेटिक नामांकन के लिए अगली पंक्ति के नेताओं के रूप में देखा गया था लेकिन उन्होंने दोनों ही बार नामांकन के लिए इनकार कर दिया था.
उनकी किताबें
उन्होंने वाई लिंकन मैटर्स नाम की किताब लिखी थी. यह किताब वर्ष 2004 में प्रकाशित हुई थी.
वे लिंकन ऑन डेमोक्रेसी, एन एंथोसॉजी ऑफ अब्राहम लिंकनस स्पीचेज के सहलेखक थे.
वर्ष 1996 में कुओमो ने रीजन टू बिलिव लिखी थी.

उन्होंने अमेरिका आने के अपने मातापिता के संघर्षों और वहां हासिल की गई समृद्धि पर अचिविंग द अमेरिकन ड्रीम नाम से कथा निबंध भी लिखा था.

0 comments:

Post a Comment