न्यायमूर्ति एल नरसिम्हा रेड्डी ने पटना उच्च न्यायालय के
मुख्य न्यायाधीश के रूप में 2 जनवरी 2015 को शपथ ग्रहण किया. बिहार के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने उन्हें
राजभवन में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. रेड्डी ने पटना उच्च न्यायालय की पूर्व
मुख्य न्यायाधीश रेखा एम दोशित का स्थान लिया.
विदित हो कि मूल रूप से आन्ध्र प्रदेश के रहने वाले
न्यायमूर्ति एल नरसिम्हा रेड्डी पूर्व में आन्ध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में
न्यायाधीश एवं उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद में कानून
(अंतराष्ट्रीय कानून) के प्रवक्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं.
0 comments:
Post a Comment