एके मित्तल को रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष एवं भारत सरकार का
पदेन प्रधान सचिव नियुक्त किया गया. रेल मंत्रालय
ने इसकी घोषणा 31 दिसंबर 2014 को की.
एके मित्तल ने 31 दिसंबर 2014 को
सेवानिवृत हुए अरुणेंद्र कुमार का स्थान लिया. एके मित्तल इससे पहले रेलवे बोर्ड
के मेम्बर स्टॉफ और भारत सरकार के पदेन सचिव थे.
एके मित्तल से संबधित मुख्य तथ्य
• एके मित्तल दक्षिण-पश्चिम रेलवे (मुख्यालय हुबली) के महाप्रबंधक थे और दक्षिण-मध्य रेलवे (मुख्यालय सिकंदराबाद) के महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी देख रहे थे.
• एके मित्तल भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के (इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ स्टोर्स, आईआरएसएस) 1978 बैच के अधिकारी थे.
• एके मित्तल वर्ष 1977 में रीजनल इंजीनियरिंग कालेज इलाहाबाद से स्नातक की डिग्री हासिल की है.
• बेस्ट एजुकेशन के लिए इन्हें कई बार रजत तथा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जा चुका है.
• तृतीय गोदावरी ब्रिज के डिजाइन को अंतिम रूप देने के लिए वर्ष 1990 में स्विट्जरलैंड एवं जर्मनी में इनकी प्रतिनियुक्ति की गयी थी.
• वर्ष 2006 में इन्होंने एचईसी बिजनेस स्कूल पेरिस से स्ट्रेट्जिक मैनेजमेंट एवं बिजनेस डेवलपमेंट के साथ-साथ वर्ष 2009 में इटली में ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम विषय पर प्रशिक्षण प्राप्त किया.

0 comments:
Post a Comment