विद्युत उपकरण निर्माता हैवेल्स इंडिया लिमिटेड समूह के अध्यक्ष कीमत
राय गुप्ता का 77 वर्ष की आयु में 7 नवंबर 2014 को निधन हो गया. कीमत राय गुप्ता ने वर्ष
1971 में हैवेल्स की स्थापना की और बहुराष्ट्रीय कंपनी बनाया
जिसका परिचालन 51 देशों में है.
कीमत राय गुप्ता को हाल ही में फोर्ब्स अरबपतियों की सूची में शामिल
किया गया था. पहली बार इस सूची में शामिल होने वाले गुप्ता की शुद्ध संपत्ति दो
अरब डालर आंकी गई थी. वह सूची में 48 वें
स्थान पर थे.
कीमत राय गुप्ता को वर्ष 1989 में
उद्यमी पुरस्कार उद्योग पत्र, वर्ष 2004 में विशिष्ट उद्यमिता पुरस्कार, वर्ष 2005 में उद्योग रत्न और व्यापार एवं औद्योगिक विकास संस्थान की ओर से उद्योग
विभूषण पुरस्कार प्रदान किया गया.
0 comments:
Post a Comment