राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस देश भर में 7 नवंबर 2014 को मनाया गया. इसका मुख्य उद्देश्य कैंसर
होने के संभावित कारणों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना एवं कैंसर के प्राथमिक
स्तर पर ही उसकी पहचान करने के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना था.
वर्तमान में देश भर में कैंसर के 29 लाख
मामले हैं और हर वर्ष 1.1 लाख नए मामले इस संख्या में और जुड़
जाते हैं. यदि कैंसर का शीघ्र पता लगा लिया जाए तो उसके उपचार पर होने वाला खर्च
बहुत ही आंशिक और कम होता है किन्तु यदि कैंसर की बीमारी का विकसित दशा में पता
लगता है तो उपचार की लागत कई गुना बढ़ जाती है.
विदित हो कि सितंबर 2014 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 7 नवंबर 2014 को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी.
विदित हो कि सितंबर 2014 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 7 नवंबर 2014 को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी.
0 comments:
Post a Comment