अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी,
International Cricket Council) ने टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग की सूची
दुबई में 3 अक्टूबर 2014 को जारी की.
इस सूची में पाकिस्तान पिछले सात वर्षो में पहली बार शीर्ष तीन में शामिल होने में
सफल रहा. वह दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे स्थान पर रहा.
पाकिस्तान को यह स्थान ऑस्ट्रेलिया पर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 की जीत से प्राप्त हुई. इस श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया के 123 रेटिंग अंक थे जबकि पाकिस्तान 96 रेटिंग अंक के साथ छठे स्थान पर था. पाकिस्तान की यह जनवरी 2007 के बाद सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैकिंग है. आईसीसी के अनुसार तालिका में दक्षिण अफ्रीका पहले स्थान पर है.

आईसीसी टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग सूची
|
रैंक
|
देश का नाम
|
अंक
|
|
1.
|
दक्षिण अफ्रीका
|
124
|
|
2.
|
ऑस्ट्रेलिया
|
117
|
|
3.
|
पकिस्तान
|
105
|
|
4.
|
इंग्लैंड
|
104
|
|
5.
|
श्रीलंका
|
101
|
|
6.
|
भारत
|
96
|
पाकिस्तान को अब न्यूजीलैंड से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला
खेलनी है जो 9 नवंबर 2014 से
अबुधाबी में शुरु होगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया को अपनी धरती पर
भारत से चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है. यह श्रृंखला 4 दिसंबर 2014 से ब्रिस्बेन में शुरु होगी.
आइसीसी बोर्ड ने टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य
से जनवरी 2012 में किये गये फैसले के अनुसार एक अप्रैल
2015 को शीर्ष चार स्थानों पर रहने वाली टीमों के बीच 13
लाख 40 हजार डालर वितरित किये जाने हैं लेकिन 2015
में आईसीसी विश्व कप होना जो 14 फरवरी से 29
मार्च तक चलेगा इसलिए 2015 में अंतिम समय सीमा
सात जनवरी तय कर दी गयी है. इस दिन सिडनी और वेलिंगटन में टेस्ट मैचों का आखिरी
दिन होगा.
इस तरह से सात जनवरी को जो टीम शीर्ष पर रहेगी उसे पांच लाख डालर और प्रतिष्ठित गदा मिलेगी. दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 390000 डालर, तीसरे स्थान की टीम को 280000 डालर और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 170000 डालर मिलेंगे

0 comments:
Post a Comment