भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5000
रन पूरे करने वाले भारत के 11वें बल्लेबाज बन
गए. रैना ने यह उपलब्धि कटक में 2 नवंबर 2014 को को आयोजित श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में
44 रन की पारी के दौरान हासिल की. इसके साथ ही एकदिवसीय
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रैना के कुल 5008 रन हो गए.
रैना ने 200वें वनडे मैच की 172वीं पारी में 5000 रन पूरे किए. हालांकि 5000
रन तक पहुंचने के लिये रैना ने सबसे अधिक पारियां खेली. सबसे कम
पारियों में 5000 रन पूरे करने का रिकार्ड विराट कोहली (114
पारियां) के नाम पर है. भारत की तरफ से सबसे अधिक वनडे रन का
रिकार्ड सचिन तेंदुलकर (18426 रन) के नाम पर दर्ज हैं. रैना
इससे पहले 200 वनडे मैच खेलने वाले 12वें
भारतीय बल्लेबाज बने. तेंदुलकर ने सर्वाधिक 463 वन डे मैच
खेले हैं.
सुरेश रैना के बारे में
बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से संबंध रखते हैं. वह ऑफ ब्रेक स्पिन गेंदबाज भी हैं. सुरेश रैना ने अपना अंतरराष्ट्रीय कॅरियर जुलाई 2005 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच से शुरू किया. आईपीएल में सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं. वह क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शतक बनाने वाले भारत के एकमात्र बल्लेबाज हैं. वह 23 वर्ष की कम उम्र कप्तान बनने वाले विश्व के बारहवें सबसे कम उम्र के खिलाड़ी ओर भारतीय क्रिकेट टीम के दूसरे सबसे कम उम्र के कप्तान थे.

0 comments:
Post a Comment