11 नवंबर : राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (नईडी) देश के प्रथम शिक्षा मंत्री
मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जयंती पर 11 नवंबर 2014
को मनाया गया. इस दिन मौलाना अबुल कलाम आजाद की 125 वीं जयंती थी. उत्सव के दौरान, राष्ट्रपति प्रणब
मुखर्जी और अन्य मंत्रियों ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को पुष्पांजलि अर्पित की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद को सलामी और विद्वान, स्वतंत्रता
सेनानी और राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपना जीवन समर्पित करने वाले व्यक्ति के
रूप में वर्णित किया.
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर निम्नलिखित नई छात्रवृत्ति शुरू की
·
सक्षम- सक्षम छात्रवृत्ति विकलांग, जरूरतमंद और मेधावी बच्चों के लिए कॉलेज स्तर की छात्रवृत्ति है.
·
प्रगति- प्रगति छात्रवृत्ति कॉलेज
स्तर पर तकनीकी शिक्षा हेतु छात्रों के लिए है.
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के बारे में
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के बारे में
·
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस स्वतंत्र
भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर मनाया जाता है.
·
भारत सरकार ने वर्ष 2008 में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में
मनाया जाने की घोषणा की.
मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के बारे
में
मौलाना अब्दुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवंबर 1888 में हुआ था. मौलाना अब्दुल कलाम आजाद का जीवन कवि, लेखक, पत्रकार और स्वतन्त्रता सेनानी के विविध गुणों का समन्वय था. आजाद ने बचपन से शिक्षा को अपने जीवन का श्रेय बनाया था. मौलाना आजाद ने मात्र तेरह वर्ष की उम्र में अपनी शिक्षा पूर्ण करके अपने से बडी कक्षा व उम्र के विद्यार्थियों को पढ़ाना प्रारम्भ किया. मौलाना आजाद ने भारत सरकार के प्रथम शिक्षा मन्त्री के रूप में शैक्षिक विकास में योगदान दिया.

0 comments:
Post a Comment