महेंद्र
सिंह धोनी को 5 नवंबर 2014 को
आईसीसी की वर्ष की वनडे टीम का कप्तान चुना गया. आईसीसी की वर्ष की टेस्ट टीम में
कोई भी भारतीय जगह नहीं बना सका जिसकी कप्तानी श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज को
सौंपी गयी.
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल
कुंबले की अगुवाई वाली आईसीसी क्रिकेट समिति ने दोनों टीमों की घोषणा की जिनमें 12-12
खिलाड़ी शामिल हैं. टीमों का चयन वर्ष 2014 के
दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया. वनडे टीम में धोनी कप्तान हैं.
उनके अलावा भारतीय टीम में उनके साथ उप कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद
शमी को भी इस टीम में जगह मिली है. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 12वां खिलाड़ी चुना गया.
यह लगातार सातवां वर्ष है
जबकि धोनी ने आईसीसी वनडे टीम में जगह बनायी जबकि डेल स्टेन लगातार सातवीं बार
टेस्ट टीम में जगह बनाने में सफल रहे. बारह सदस्यीय वनडे टीम में चार भारतीय, तीन दक्षिण अफ्रीकी, दो आस्ट्रेलियाई, एक पाकिस्तानी और एक श्रीलंकाई खिलाड़ी शामिल है. टेस्ट टीम में
ऑस्ट्रेलिया के दो, न्यूजीलैंड के तीन, इंग्लैंड के दो, श्रीलंका के तीन और दक्षिण अफ्रीका
के दो खिलाड़ी शामिल हैं.
टीमें इस प्रकार हैं:-
आईसीसी की वर्ष 2014 की वनडे टीम :-
मोहम्मद हफीज (पाकिस्तान), क्विंटन डिकॉक (दक्षिण अफ्रीका), विराट कोहली (भारत), जॉर्ज बेली (ऑस्ट्रेलिया), एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), एम एस धोनी (भारत) (विकेटकीपर, कप्तान), ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज), जेम्स फॉकनर (ऑस्ट्रेलिया), डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका), मोहम्मद शमी (भारत), अजंता मेंडिस (श्रीलंका), रोहित शर्मा (भारत) (12वां खिलाड़ी).

आईसीसी की वर्ष 2014 की
टेस्ट टीम :-
डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया), केन विलियमसन, कुमार संगकारा (श्रीलंका), एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), जो रूट (इंग्लैंड), एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका), (कप्तान), मिशेल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया), स्टुअर्ट ब्राड (इंग्लैंड), डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका), रंगना हेराथ(श्रीलंका), टिम साउथी (न्यूजीलैंड) और रोस टेलर (न्यूजीलैंड) (12वां खिलाड़ी).

0 comments:
Post a Comment