आम बजट 2014-15: क्षेत्रीय विकास-(12-JULY-2014) C.A

| Saturday, July 12, 2014
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 10 जुलाई 2014 को लोकसभा में वित्त वर्ष 2014-15 का आम बजट पेश किया. वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया यह पहला आम बजटहै.
आम बजट 2014-15: क्षेत्रीय विकास से संबंधित मुख्य तथ्य 
विश्व स्तर के स्मार्ट शहरों के लिए 70 अरब 60 करोड़ रुपए का आवंटन
धार्मिक शहरों के लिए प्रसादऔर विरासत शहरों के लिए ह्रदय’- का शुभारंभ
पांच पर्यटन क्षेत्र बनाने के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान
जम्मू-कश्मीर में विश्वस्तरीय खेल स्टेडियम के लिए 200 करोड़ रुपए 
मणिपुर में खेल विश्वविद्यालय बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ग्रामीण-शहरी मिशन की शुरूआत
पूर्वोत्तंर में रेल संपर्क बढ़ाने के लिए एक हजार करोड़ रुपए
• 20 अरब 37 करोड़ रुपए के आवंटन के साथ समन्वित गंगा संरक्षण मिशन 'नमामि गंगे'
नदी किनारे घाटों के विकास और खूबसूरती के लिए 100 करोड़ रुपए
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में संचार सुविधाओं के लिए 150 करोड़ रुपए
पुद्दुचेरी में आपदा तैयारियों के लिए 188 करोड़ रुपए
सामुदायिक रेडियो प्रोत्साहन देने के लिए 100 करोड़ रुपए के साथ नई योजना
सुरक्षित पेय जल उपलब्ध कराने के लिए 3600 करोड़ रुपए
दिल्ली को विश्वास्तरीय शहर बनाने के उद्देश्य से ऊर्जा के लिए 200 और जनसुधार के लिए 500 करोड़ रुपए
पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए 24 घंटे सेवा देने वाला चैनल शुरू करने का प्रस्ताव
सीमा पर बुनियादी ढ़ांचे के विकास और आधुनिकीकरण के लिए 2250 करोड़ रुपए
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 14,389 करोड़ रुपए

0 comments:

Post a Comment