आम बजट 2014-15: ग्रामीण क्षेत्र के विकास हेतु किए गए प्रावधान-(11-JULY-2014) C.A

| Friday, July 11, 2014
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 10 जुलाई 2014 को लोकसभा में वित्त वर्ष 2014-15 का बजट पेश किया.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया यह पहला आम बजटहै. आम बजट 2014-15 में  ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए निम्नलिखित प्रावधान किए गए.

आम बजट 2014-15: ग्रामीण विकास 
ग्रामीण क्षेत्रों में एकीकृत परियोजना आधारित अवसंरचना हेतु श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूरल मिशन. 
ग्रामीण युवकों को स्थानीय उद्यमिता कार्यक्रम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रमआरम्भ करने के लिए 100 करोड़ रूपए का आवंटन.
ग्रामीण क्षेत्रों में आवास उपलब्ध कराने हेतु राष्ट्रीय आवास बैंक कार्यक्रम के लिए 8000 करोड़ रूपए का आवंटन.
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 14389 करोड़ रूपए का आवंटन.
देश में जल संभरण विकास को गति देने के लिए नया कार्यक्रम नीरांचलआरंभिक 2142 करोड़ रूपए के परिव्यय के साथ प्रारम्भ करने का प्रस्ताव. 
अन्तर जिला असमानता के समाधान हेतु पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि का पुनर्गठन. 
राष्ट्रीय ग्रामीण इंटरनेट नीति के लिए 500 करोड़ रूपए का प्रस्ताव.
पानी में आर्सेनिक की उपस्थिति वाले प्रभावित क्षेत्रों के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के लिए 3600 करोड़ रूपए.
ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बढ़ाने हेतु फीडर सिप्रेशन के लिए दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजनाके लिए 500 करोड़ रूपए का आवंटन. 
आजीविका के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों के लिए 4 प्रतिशत बैंक ऋण के प्रावधान को और 100 जिलों तक बढ़ाने का प्रस्ताव. 
मनरेगा के अंतर्गत अधिक उत्पादक, आस्ति सृजन और कृषि संबद्ध क्रियाकलाप दिहाड़ी रोजगार देने का प्रावधान.   
वर्ष 2019 तक स्वच्छ भारत अभियान के तहत सभी घरों में शौचालय सुविधा.
किफायती आवास निर्माण को प्रोत्साहन.
आवास ऋण पर कर छूट की सीमा 1.5 लाख से बढ़ाकर 2 लाख.


0 comments:

Post a Comment