केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 10 जुलाई 2014
को लोकसभा में वित्त वर्ष 2014-15 का बजट पेश
किया. वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया यह पहला ‘आम
बजट’ है.
आम बजट 2014-15:
अवसंरचना
• 4 पी इंडिया नामक
पीपीपीपी को मुख्यधारा में लाने के लिए सहायता उपलब्ध कराने हेतु 500 करोड़ रुपये की निधि वाले एक संस्थान की स्थापना की जाएगी.
• चरण-I हेतु तूतीकोरिन में बाह्य बंदरगाह परियोजना के विकास हेतु 11635 करोड़ का आवंटन.
• कांडला एवं जेएएनपीटी
में विशेष आर्थिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा.
•
भारतीय जहाज निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक
नीति की घोषणा की जाएगी.
• इलाहाबाद एवं हल्दिया
के बीच जलमार्ग विकास नामक गंगा परियोजना का विकास किया जाएगा.
• टियर-I एवं टियर-II शहरों में नए हवाई अड्डों के विकास हेतु
योजना की शुरूआत की जाएगी.
• स्विकृति संबंधी
प्रचुर अड़चनों के निकारण के साथ-साथ इस क्षेत्र में भारी मात्रा में निवेश की
जरूरत है.
• भारतीय राष्ट्रीय
राजमार्ग प्राधिकरण एवं राज्य सड़कों के बीच 37880 करोड़
रुपये की राशि के निवेश का प्रावधान, जिसमें पूर्वोत्तर के
लिए 3000 करोड़ रुपये शामिल हैं.
• वर्तमान वित्त वर्ष
में 8500 किमी के राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लक्ष्य
को प्राप्त किया जाना है.
• औद्योगिक गलियारों के
समांतर विकास के लिए चुनिंदा एक्सप्रेस मार्ग के कार्य की शुरूआथ की जानी है.
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को कुल 500 करोड़ रुपये
दिये जाएंगे.
0 comments:
Post a Comment