आम बजट 2014-15: खेल एवं युवा कार्य-(11-JULY-2014) C.A

| Friday, July 11, 2014
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 10 जुलाई 2014 को लोकसभा में वित्त वर्ष 2014-15 का बजट पेश किया.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया यह पहला आम बजटहै. आम बजट 2014-15 में खेल एवं युवा कार्य के लिए निम्नलिखित प्रावधान किए गए.
जम्मू और कश्मीर में इंडोर और आउटडोर स्टेडियमों का अंतरराष्ट्रीय मानकों तक उन्नयन करने के लिए 200 करोड़ रूपए का प्रावधान.
मणिपुर में खेल विश्वविद्यालय बनाने के लिए 100 करोड़ रूपए का आवंटन.
हिमालय क्षेत्र के खेलों में बेजोड़ खेल परम्पराओं के संवर्धन के लिए एक वार्षिक प्रतियोगिता प्रारंभ करने की योजना का प्रावधान.  
खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए 100 करोड़ रूपए के प्रारंभिक आवंटन के साथ युवा नेतृत्व कार्यक्रमशुरू करने का प्रावधान.
आगामी एशियाई खेलों के लिए महिला तथा पुरुष खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हेतु 100 करोड़ रूपए का प्रावधान.


0 comments:

Post a Comment