सर्बिया के
टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने 6 जुलाई 2014 को लंदन में आयोजित ‘विंबलडन 2014’ का टेनिस खिताब (पुरुष) जीता.
खिताबी मुकाबले में जोकोविक ने रोजर फेडरर को 6-7, 6-4, 7-6, 5-7, 6-4 से पराजित किया. इस जीत के साथ ही जोकोविक टेनिस खिलाडियों के एटीपी
रैंकिंग में स्पेन के राफेल नडाल को हराकर पहले स्थान पर पहुंच गए.
नोवाक जोकोविक ने इस खिताबी जीत के साथ ही अपने कुल सातवें ‘ग्रैंड स्लैम’ खिताब को जीता. पिछले वर्ष (2013) भी जोकोविक विंबलडन के फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन एंडी मरे से हार गए थे.
नोवाक जोकोविक और रोजर फेडरर के बीच विंबलडन खिताब हेतु यह दूसरा मुकाबला था. पिछली बार दोनों वर्ष 2012 विंबलडन के सेमीफाइनल में भिड़े थे, जिसमें फेडरर ने जीत दर्ज की थी.
विंबलडन टेनिस खिताब से संबंधित मुख्य तथ्य
विंबलडन टेनिस खिताब विश्व का प्राचीनतम टेनिस खिताब है. इसका प्रारंभ वर्ष 1877 में लंदन (इंग्लैंड) के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र ‘विंबलडन’ में हुआ. इसका आयोजन प्रतिवर्ष होता है.
विदित हो कि टेनिस के चार सबसे बड़े टूर्नामेंट को ‘ग्रैंड स्लैम’ भी कहा जाता है. ये चारों टूर्नामेंट प्रतिवर्ष इस क्रम में खेले जाते हैं - ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन. ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं, फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट (लाल बजरी) पर जबकि विंबलडन ग्रास कोर्ट (हरी घास) पर खेला जाता है.

0 comments:
Post a Comment