बिहार के राज्यपाल डी वाई पाटिल ने 4 जुलाई 2014 को राज्यपाल के रूप में पश्चिम बंगाल का
अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया. डी वाई पाटिल को कोलकाता के राजभवन में एक समारोह में
कलकत्ता उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति असीम कुमार
बंदोपाध्याय ने शपथ दिलाई.
डी वाई पाटिल ने एम के नारायणन द्वारा 30 जून 2014 को पोस्ट से इस्तीफा देने के बाद पदभार
संभाल लिया. नारायणन का इस्तीफा 4 जुलाई 2014 को राष्ट्रपति द्वारा स्वीकार कर लिया गया. नारायणन 24 जनवरी 2010 को पश्चिम बंगाल के 24 वें राज्यपाल बने थे.
डी वाई पाटिल राज्य के स्थायी राज्यपाल के नियुक्त नहीं
होने तक अंतरिम व्यवस्था के रूप में पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.
डी वाई पाटिल के बारे में
·
वह एक शिक्षक
और महाराष्ट्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता हैं.
·
पाटिल वर्ष 1957 में कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में कोल्हापुर नगर परिषद के लिए चुने गए
और वर्ष 1962 तक कार्यालय में बने रहे.
·
वह वर्ष 1967-78
में महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य थे.
·
डी वाई पाटिल
को 21 नवंबर 2009 को त्रिपुरा का
राज्यपाल नियुक्त किया गया.
·
उन्हें 29 मई 2013 को बिहार का राज्यपाल बनाया गया.
·
उन्हें सामाजिक
कार्य के लिए वर्ष 1991 में पद्म श्री पुरस्कार दिया गया.
0 comments:
Post a Comment