भारतीय संविधान और संवैधानिक चर्चाओं के अमेरिकी विद्वान प्रो.
ग्रैनविल ऑस्टिन का 6 जुलाई 2014 को
वॉशिंगटन में निधन हो गया. वह 87 वर्ष के थे. भारतीय संविधान के बारे में उनके लेखन और योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2011
में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.
उनकी प्रमुख पुस्तकें द इंडियन कंस्टीट्यूशन: कॉर्नरस्टोने ऑफ़ ए नेशन.’ (‘The Indian Constitution: Cornerstone of a Nation.) और ‘वर्किंग ए डेमोक्रेटिक कंस्टीट्यूशन: द इंडियन एक्सपीरियंस,’ (Working a Democratic Constitution: The Indian Experience) हैं.
प्रो. ग्रैनविल ऑस्टिन ने एक पत्रकार/फोटोग्राफर के रूप में काम किया. बाद में उन्होंने अमेरिकी सूचना सेवा, राज्य विभाग, स्वास्थ्य शिक्षा और कल्याण विभाग, और एक अमेरिकी सीनेटर के रूप में कार्य किया.
0 comments:
Post a Comment