राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ट्विटर से जुड़े-(05-JULY-2014) C.A

| Saturday, July 5, 2014
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 1 जुलाई 2014 को @RashtrapatiBhvn (https://twitter.com/RashtrapatiBhvn) हैंडल के साथ ट्विटर में शामिल हुए.
वह ट्विटर से जुड़ने वाले भारत के पहले राष्ट्रपति हैं.
यह अकाउंट राष्ट्रपति भवन का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट है और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हस्ताक्षर किए ट्वीट्स राष्ट्रपति के सचिवालय द्वारा चलाये जाते हैं. देश की जनता राष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट से जुड़कर राष्ट्रपति भवन की गतिविधियों और खबरों से अवगत हो सकती हैं
प्रधानमंत्री मोदी का @narendramodi हैंडल के साथ और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का @apj_abdul_kalam के हैंडल के साथ ट्विटर पर अकाउंट है.


0 comments:

Post a Comment