फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति सरकोजी पर भ्रष्टाचार और अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने के आरोप तय हुए-(05-JULY-2014) C.A

| Saturday, July 5, 2014
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी पर 2 जुलाई 2014 को भ्रष्टाचार और अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने के आरोप तय हुए. सरकोजी पर वर्ष 2007 में अपने राष्ट्रपति पद के अभियान में पूर्व लीबियाई नेता मुअम्मर गद्दाफी द्वारा अभियान के अवैध वित्तपोषण की जांच के बारे में न्यायाधीश से अंदरूनी जानकारी मांगने का आरोप लगाया गया था.
इसके साथ, सरकोजी आपराधिक जांच के लिए हिरासत में लिये जाने वाले फ्रांस के पहले राष्ट्रपति बन गए.
पूर्व राष्ट्रपति दूसरी बार कानूनी अभियोजन से राष्ट्रपति उन्मुक्ति खो चुके हैं. सरकोजी ने वर्ष 2013 में पहली बार राष्ट्रपति पद की उन्मुक्ति खोई थी लेकिन बाद में उनके खिलाफ मामला हटा दिया गया था.
यदि पूर्व राष्ट्रपति मामले के आरोपों में दोषी पाये जाते हैं तो उन्हें जेल में 10 साल की सजा तक हो सकती हैं.


0 comments:

Post a Comment