विश्व टेनिस एकल रैंकिंग की सूची में भारत के टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन को 88वां स्थान-(04-APR-2013) C.A

| Friday, April 4, 2014
एटीपी वर्ल्ड टूर ने विश्व टेनिस एकल रैंकिंग की सूची 31 मार्च 2014 को जारी की. इस सूची में भारत के टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन 12 स्थान खिसक कर 88वें नंबर पर आ गए. सोमदेव की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 62 रही, जो उन्होंने जुलाई 2011 में हासिल की थी. विश्व टेनिस एकल रैंकिंग सूची में राफेल नडाल को प्रथम और नोवाक जोकोविच को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ.

युगल सूची में भारत के लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की रैंकिंग में भी एक-एक स्थान की गिरावट आई. लिएंडर पेस दसवें जबकि रोहन बोपन्ना 14वें स्थान पर हैं. भारत की सानिया मिर्जा डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में आठवें स्थान पर बरकरार है.

विश्व टेनिस एकल रैंकिंग सूची 
1. राफेल नडाल 
2. नोवाक जोकोविच 
3. स्टानिस्लास वावरिंका 
4. रोजर फेडरर 
5. टॉमस बेर्डिच
6. डेविड फेरर 
7. देल पोत्रो, जुआन मार्टिन
8. एंडी मुरे 
9. जॉन इस्नेर
10. मिलोस राओनिक



0 comments:

Post a Comment