मैक्सिको के लोगों ने दिवंगत नोबेल पुरस्कार विजेता कवि
और निबंधकार ऑक्टेवियो पाज का 100वां जन्म-दिवस 1
अप्रैल 2014 को मनाया. उनके जन्मदिन के अवसर
पर गुगल ने मुख्य पृष्ठ उनको समर्पित किया.
मैक्सिको सिटी के ऑर्नेट वासकॉनसेलॉस लाइब्रेरी मे आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति एनरिक पेना नीएयटो ने पाज को 20 वीं सदी का प्रतिभाशाली मैक्सिकन दिमाग वाला व्यक्ति बताया. वे लोकतंत्र के बहुत बड़े समर्थक और 20 वीं सदी के अधिकांश समय में सत्ता में रहने वाली इंस्टीट्यूशनल रिवॉल्यूशनरी पार्टी के सदस्य थे जो अपने निरंकुश तरीकों के लिए जानी जाती है.
वह भारत में राजदूत भी रहे लेकिन 1968 में मैक्सिको सिटी में छात्र प्रदर्शनकारियों के सैन्य नरसंहार के बाद इस्तीफा दे दिया.
पाज को 1981 में मीगुएल डी कारवान्टेस पुरस्कार, 1982 में न्यूस्टाड्ट इंटरनेशनल प्राइज फॉर लिटरेचर, और 1990 में साहित्य का नोबल पुरस्कार प्रदान किया गया.
पाज के कार्य
• वर्ष 1950 में उन्होंने अपना मौलिक निबंध द लैबरिन्थ ऑफ सॉलिट्यूड की रचना की. इस निबंध के जरिए उन्होंने मैक्सिको और उसके लोगों के इतिहास, संस्कृति और मानसिकता को दुनिया के सामने पेश किया.
• उन्होंने प्लूरल एंड व्यूएल्टा (1976) की स्थापना की जो उनके संघर्ष की आवाज बन गया.
• उनके अन्य काम में कविता संग्रह अगुलिया ओ सोल ( 1951), ला इस्टाक्शन वीयोलेन्टा (1956), पिएद्रा डी सोल (1957) शामिल हैं.
• अंग्रेजी अनुवाद और सबसे प्रमुख रचनाओं में शामिल हैं– प्रारंभिक कविताएं– 1935-1955 और एकत्रित कविताएं 1957– 1987 (1987),

0 comments:
Post a Comment