इसरो ने देश के दूसरे क्षेत्रीय निगरानी उपग्रह आईआरएनएसएस - 1बी को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया-(06-APR-2013) C.A

| Sunday, April 6, 2014
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश के दूसरे क्षेत्रीय निगरानी उपग्रह आईआरएनएसएस- 1बी (IRNSS 1B, Indian Regional navigational satellite System) को आंध्रप्रदेश में स्थित श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी 24 (Polar Satellite Vehicle C 24, PSLV-C 24) के द्वारा 4 अप्रैल 2014 को प्रक्षेपित किया. आईआरएनएसएस-1बी को पीएसएलवी- सी 24 एसएचएआर रेंज के पहले लांच पैड से शाम 5 बजकर 14 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया और यह सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में पहुंच गया.
इस उपग्रह का वजन 1432 किलोग्राम और इसका कार्यकाल दस वर्ष है. यह उपग्रह आईआरएनएसएस श्रृंखला के सात उपग्रहों में से दूसरा है. भारत ने अपना पहला नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-11 जुलाई 2013 को प्रक्षेपित किया था. 

यह उपग्रह इस मिशन के तहत स्थल, वायु एवं जल में दिशानिर्देशन,आपदा प्रबंधन, वाहनों की ट्रैकिंग एवं बैंडों के प्रबंधन, उन्हें मोबाइल फोन के साथ जोड़ने और मैपिंग समेत कई काम करेगा.

देश में ही निर्मित यह उपग्रह भारत और उसके 1500 किलोमीटर के दायरे में रियल टाइम पोजीशन और टाइमिंग की सटीक जानकारी देगा.


0 comments:

Post a Comment