भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव
विजय छिब्बर ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में राजमार्ग प्रबंधकों के फोरम के पहले
सम्मेलन का उद्घाटन 4 अप्रैल 2014 को
किया. इस सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने
किया.
सम्मेलन के मुख्य उद्देश्य
• सड़क विकास और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को बेहतर ढंग से समझने में आसानी होना, अनुभव, विशेषज्ञता और शिक्षण की भागीदारी के लिए एक मंच उपलब्ध करना.
• क्षमता निर्माण और नई तथा अभिनव प्रौद्योगिकियों को लागू करना.
• केंद्र सरकार/राज्य सरकारों/भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में विचार-विमर्श करना
• ज्ञान प्रबंधन को बढ़ावा देकर सड़कों और राजमार्गों के विकास की दिशा में दृढ़ प्रयास करना.
• नागरिक समाज, मीडिया और सड़कों पर चलने वाले लोगों सहित सभी हितधारकों के बीच सड़क सुरक्षा और सड़क विकास के संबंध में विचार-विमर्श के लिए एक मंच उपलब्ध कराना
0 comments:
Post a Comment