सीताराम शर्मा मौलाना अबुल कलाम आजाद इंस्टिट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज के अध्यक्ष नामित-(12-OCT-2013) C.A

| Saturday, October 12, 2013
भारत सरकार ने सीताराम शर्मा को कोलकाता के मौलाना अबुल कलाम आजाद इंस्टिट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज का अध्यक्ष 11 अक्टूबर 2013 को मनोनी‍त किया. अध्यक्ष के रूप में सीताराम शर्मा का कार्यकाल दो वर्ष के लिए निर्धारित है.
मौलाना अबुल कलाम आजाद इंस्टिट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज (Maulana Abul Kalam Azad Institute of Asian Studies)
इस संस्थान की स्थापना 4 जनवरी 1993 को की गई थी. मौलाना अबुल कलाम आजाद इंस्टिट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय है. पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल प्रो एस नुरूल हसन इस संस्थान के प्रथम अध्यक्ष थे. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल माननीय एम के नारायणन इस संस्थान की सोसायटी के अध्यक्ष हैं.
मौलाना अबुल कलाम आजाद इंस्टिट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज, मौलाना आजाद के जीवन, समय और कार्यों से संबंधित अनुसंधान का एक केंद्र है. यह संस्थान 19वीं शताब्दी के मध्य से एशिया के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास का अध्ययन केंद्र भी रहा है. मौलाना आजाद संग्रहालय, मौलाना आजाद के पूर्व आवास (5, अशरफ मिस्त्री लेन) पर स्थित है, जहां स्मृति-चिन्हों, तस्वीरों और वृत्तचित्रों को रखा गया है.




0 comments:

Post a Comment