वर्ष
2013 के अर्थशास्त्र क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार हेतु
अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों यूजीन एफ फामा, लार्स पीटर
हैनसेन और रॉबर्ट जे शिलर का चयन किया गया. रॉयल स्वीडिश एकैडमी ऑफ साइसेंज ने इन
तीनों के नामों की घोषणा स्टॉकहोम में 14 अक्टूबर 2013
को की.
इस
पुरस्कार के लिए तीनों का चयन 'पूंजी के मूल्यों के
लिए इमपिरिकल विश्लेषण' हेतु किया गया. नोबेल समिति के
अनुसार इन तीनों के अलग-अलग किए गए काम ने ‘पूंजी के मूल्य
पर वर्तमान समझ का आधार तैयार किया है.’ लगभग 73464000
रुपये की पुरस्कार राशि तीनों विजेताओं में बराबर बांटी जानी है.
यूजीन एफ फामा से संबंधित मुख्य तथ्य
• यूजीन एफ फामा शिकागो विश्वविद्यालय में प्राध्यापक हैं.
• यूजीन एफ फामा ने अपने शोध में बताया था कि अल्पकाल में अंश मूल्य (शेयर प्राइस) का अनुमान लगाना बेहद कठिन होता है और नई जानकारी को जल्द ही कीमत में शामिल किया जा सकता है.
• यूजीन एफ फामा के इस तथ्य का आने वाले शोधकार्य पर ‘महत्वपूर्ण प्रभाव’ पड़ा.

लार्स पीटर हैनसेन से संबंधित मुख्य तथ्य
• लार्स पीटर हैनसेन शिकागो विश्वविद्यालय में प्राध्यापक हैं.
• लार्स पीटर हान्सेन को एक ऐसे सांख्यिकीय प्रणाली को विकसित करने के लिए पुरस्कृत किया गया जिससे पूंजी की कीमत की सिद्धातों को परखा जा सकता है.
• लार्स पीटर हान्सेन को एक ऐसे सांख्यिकीय प्रणाली को विकसित करने के लिए पुरस्कृत किया गया जिससे पूंजी की कीमत की सिद्धातों को परखा जा सकता है.
रॉबर्ट जे शिलर से संबंधित मुख्य तथ्य
• रॉबर्ट जे शिलर येल विश्वविद्यालय में अध्यापन करते हैं.
• रॉबर्ट जे शिलर को 1980 में उनकी इस खोज के लिए पुरस्कृत किया गया कि पूंजी की कीमत में (स्टॉक प्राइस) कंपनी के लाभ के मुकाबले ज्यादा उतार चढ़ाव होता है.
वर्ष 2012 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
• रॉबर्ट जे शिलर को 1980 में उनकी इस खोज के लिए पुरस्कृत किया गया कि पूंजी की कीमत में (स्टॉक प्राइस) कंपनी के लाभ के मुकाबले ज्यादा उतार चढ़ाव होता है.
वर्ष 2012 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
वर्ष
2012 का अर्थशास्त्र क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार
अमेरिकी अर्थशास्त्री लॉयड शैप्ले और एल्विन रॉथ को दिया गया था. इन दोनों को यह
पुरस्कार अलग-अलग आर्थिक कारकों के मिलान की विधि पर शोध करने के लिए मिला था.
अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से संबंधित मुख्य तथ्य
अर्थशास्त्र
के क्षेत्र में पुरस्कार देने की बात स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने अपने
वसीयतनामे में नहीं की थी, अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार वर्ष 1668
में स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने स्वीडिश उद्योगपति अल्फ्रेड नोबेल
की याद में शुरू किया था. वर्ष 1969 में पहली बार
अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया.
• वर्ष 1969 से कुल 45 अर्थशास्त्र
के नोबेल पुरस्कार प्रदान किए गए.
• कुल 22 पुरस्कार एक व्यक्ति को, 17 पुरस्कार दो व्यक्तियों को संयुक्त रूप से और 6 पुरस्कार तीन व्यक्तियों को संयुक्त रूप से प्रदान किए गए हैं.
• वर्ष 1969 से 2013 के मध्य कुल 74 लोगों को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला है.
• केनेथ जे एरो अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं. उन्हें यह पुरस्कार 51 वर्ष की आयु में वर्ष 1972 में प्रदान किया गया.
• लियोनिद हुर्विच्ज़ इस पुरस्कार को पाने वाले सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति हैं. उन्हें यह पुरस्कार 90 वर्ष की आयु में वर्ष 2007 में दिया गया.
• एलिनोर ऑसट्रोम इस पुरस्कार को पाने वाली पहली महिला हैं. उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2009 में प्रदान किया गया.

नोबेल पुरस्कार से संबंधित मुख्य तथ्य
इसकी
शुरुआत स्वीडन के वैज्ञानिक और डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल के द्वारा
वर्ष 1895 में लिखी वसीयत में की गई थी. वर्ष 1901
में पहली बार भौतिकी, रसायन शास्त्र, चिकित्सा या कार्यिकी, साहित्य और शांति का नोबेल
पुरस्कार दिया गया था.
नोबेल
पुरस्कार के रूप में 80 लाख स्वीडिश ब्रोकर यानि करीब 7.5
करोड रूपये की राशि प्रदान की जाती है. वित्तीय संकट के कारण नोबेल
फाउंडेशन ने वर्ष 2012 के पुरस्कार राशि में 20 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय लिया था.
0 comments:
Post a Comment