सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने शंघाई रोलेक्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के एकल वर्ग का खिताब जीता-(15-OCT-2013) C.A

| Tuesday, October 15, 2013
सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शंघाई रोलेक्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट-2013 के एकल वर्ग का खिताब 13 अक्टूबर 2013 को जीता. प्रतियोगिता के फाइनल में नोवाक जोकोविच ने अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को 6-1, 3-6, 7-6 से पराजित किया.
नोवाक जोकोविच ने दूसरी बार शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता है. इससे पहले नोवाक जोकोविच ने शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब वर्ष 2012 में जीता था. वर्ष 2012 की प्रतियोगिता के फाइनल में नोवाक जोकोविच ने ब्रिटेन के एंडी मरे को पराजित किया था.
नोवाक जोकोविच से संबंधित मुख्य तथ्य
वर्ष 2013 में नोवाक जोकोविच का यह चौथा खिताब है. इस खिताब से पहले वर्ष 2013 में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2013 के पुरुष एकल वर्ग का खिताब 6 अक्टूबर 2013 को जीता था. 
पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में नोवाक जोकोविच ने स्पेन के रफेल नडाल को 6-3, 6-4 से पराजित किया था.
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट-2013 का खिताब 21 अप्रैल 2013 को जीता था. 
नोवाक जोकोविच ने दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप 2013 का खिताब 2 मार्च 2013 को जीता था.




0 comments:

Post a Comment