ऑस्ट्रेलिया के टेरी वाल्श भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच हेतु अनुशंसित-(15-OCT-2013) C.A

| Tuesday, October 15, 2013
ऑस्ट्रेलिया के टेरी वॉल्श (Terry Walsh) को भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कोच हेतु अनुशंसित किया गया. इनके नाम की अनुशंसा भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India, SAI, साइ)  ने खेल मंत्रालय से 14 अक्टूबर 2013 को की. इन्हें माइकल नोब्स के स्थान पर नियुक्त किया जाना है. थॉमसन ने कहा कि साइ ने उनके लिए 12000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर प्रतिमाह वेतन की सिफारिश की है. रोलैंट ओल्टमेंस भारतीय हॉकी के हाई परफॉर्मेंस निदेशक बने रहेंगे.

टेरी वाल्श से सम्बंधित मुख्य तथ्य 
• 59 वर्षीय टेरी वाल्श वर्ष 1976 मॉन्ट्रियल ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य थे. 
टेरी वाल्श वर्ष 1997-2000 में ऑस्ट्रेलियाई पुरुष हाकी टीम के मुख्य कोच रहे. 
वह वर्ष 2000 के सिडनी खेल में कांस्य पदक जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच रहे.
टेरी वाल्श अमेरिकी हाकी के तकनीकी निदेशक भी रह चुके हैं.



0 comments:

Post a Comment