फिल्म अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार जोहरा सहगल का निधन-(12-JULY-2014) C.A

| Saturday, July 12, 2014
वयोवृद्ध फिल्म अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार जोहरा सहगलका 10 जुलाई 2014 को दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली में निधन हो गया. वह 102 वर्ष की थीं.
जोहरा सहगल से संबंधित मुख्य तथ्य 
भारतीय सिनेमा जगत में लाडलीके नाम से चर्चित. 
जन्म वर्ष 1912 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ.
पूरा नाम साहिबजादी जोहरा बेगम मुमताजुल्ला खानथा. 
अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1935 में उदय कुमारके साथ बतौर नृत्यांगना शुरू किया. 
वर्ष 1946 में अपनी पहली फिल्म प्रोडक्शन धरती के लालके जरिये रूपहले पर्दे पर पदार्पण किया. 
• ‘इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशनऔर पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटरसे जुड़ी थीं.
 
जोहरा सहगल अभिनीत प्रमुख फिल्म
धरती के लाल (वर्ष 1946, पहली फिल्म) 
नीचा नगर
हम दिल दे चुके सनम
बेंड इट लाइक बेकहम
दिल से
वीर जारा 
चीनी कम
सांवरिया  (वर्ष 2007,अंतिम फिल्म)

जोहरा सहगल को प्राप्त प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान
वर्ष 1998 में पद्मश्री 
वर्ष 2002 में पद्म भूषण 
वर्ष 2010 में पद्म विभूषण 
वर्ष 2012 में जोहरा सहगल की बेटी किरन ने जोहरा सहगल:फैटीनाम से जोहरा की जीवनी लिखी.


0 comments:

Post a Comment