बेजबरूआ समिति ने अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी-(15-JULY-2014) C.A

| Tuesday, July 15, 2014
पूर्वोत्तर परिषद के सदस्य एम.पी. बेजबरूआ की अध्यक्षता वाली समिति और इसके अन्य सदस्यों ने अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को 11 जुलाई 2014 को सौंपी. यह पूर्वोत्तर राज्‍यों से आये लोगों की विभिन्‍न समस्‍याओं पर आधारित थी, जो देश के विभिन्‍न भागों, विशेषकर महानगरीय क्षेत्रों में रहते हैं. इस समिति से केंद्र सरकार द्वारा उठाये जाने वाले कदमों के बारे में समुचित सुधारात्‍मक उपायों के बारे में भी सुझाव मांगे गये थे.

यह समिति भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्‍त अधिकारी एम.पी. बेजबरूआ की अध्यक्षता में फरवरी 2014 में गठित की गई थी. इसके सदस्यों में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्‍त अधिकारी एच.डब्‍ल्‍यू.टी सईम, अलेमटेम्‍सी जमीर, तापे बागड़ा और पी. भरत सिंह शामिल थे. 

दिल्‍ली पुलिस के संयुक्‍त आयुक्‍त और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रॉबिन हिबू समिति की सहायता के लिए गृह मंत्रालय की टीम में शामिल थे.


0 comments:

Post a Comment