फीफा ने 9 जुलाई 2014 को
नाइजीरिया की फुटबाल टीम को तत्काल प्रभाव से सभी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल
प्रतियोगिताओं से निलंबित किया. नाइजीरिया को नाइजीरिया फुटबाल महासंघ (एनएफएफ)
में सरकार के हस्तक्षेप के कारण निलंबित कर दिया गया.
फीफा द्वारा जारी बयान के अनुसार निलंबन की अवधि के दौरान, नाइजीरिया फुटबाल महासंघ क्लब स्तर सहित किसी भी क्षेत्रीय, महाद्वीपीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में, या
दोस्ताना मैच में शामिल नहीं हो सकता है.
यह निर्णय नाइजीरिया की सरकार द्वारा एनएफएफ की कार्यकारी समिति को
बर्खास्त करने और एनएफएफ के प्रबंधन के लिए एक सिविल सेवक नियुक्त करने के बाद
लिया गया.
फीफा ने बर्खास्त नाइजीरिया फुटबाल महासंघ (एनएफएफ) के
कार्यकारी समिति को बहाल करने के लिए 9 जुलाई 2014
तक का समय दिया था.
नाइजीरिया ब्राजील विश्व कप 2014
के दूसरे दौर में पहुंचा था और फुटबाल विश्व कप के इतिहास में
नाइजीरिया विश्व कप के दूसरे दौर (1994 और 1998 में पहले) तक तीसरी बार पहुंचा है.
0 comments:
Post a Comment