संयुक्त राष्ट्र ने ‘वर्ल्ड अर्बनाइजेशन प्रोस्पेक्टस रिपोर्ट 2014’ जारी किया-(12-JULY-2014) C.A

| Saturday, July 12, 2014
संयुक्त राष्ट्र ने 10 जुलाई 2014 को वर्ल्ड अर्बनाइजेशन प्रोस्पेक्टस रिपोर्ट 2014’(World Urbanization Prospects report 2014) जारी की. इस रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में दुनिया की आबादी का 54 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में निवास करता है, जिनकी संख्या वर्ष 2050 तक 2.5 अरब हो जाएगी.
वर्ल्ड अर्बनाइजेशन प्रोस्पेक्ट रिपोर्ट 2014’ से संबंधित मुख्य बातें
जापान की राजधानी टोक्यो दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला शहर(आबादी, 3.8 करोड़) 
दिल्ली दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर (आबादी, 2.5 करोड़)
शंघाई (चीन) दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर (आबादी, 2.3 करोड़)
भारत में 2050 तक शहरी आबादी सबसे अधिक बढ़ने की संभावना
वर्ष 2014 से वर्ष 2050 के बीच शहरी आबादी में सबसे अधिक बढ़ोतरी भारत, चीन और नाइजीरिया में होने की संभावना जताई गई है.
भारत में वर्ष 2050 तक शहरी आबादी में 40.4 करोड़ के बढ़ोतरी की उम्मीद 
चीन की आबादी में 29.2 करोड़ के बढ़ोतरी की उम्मीद 
भारत की मौजूदा शहरी आबादी 41 करोड़ है जो वर्ष 2050 में बढ़कर 81.4 करोड़ हो जाएगी
चीन की मौजूदा शहरी आबादी सबसे अधिक, 75.8 करोड़
विश्व की शहरी आबादी में भारत और चीन का योगदान सम्मिलित रूप से 30 प्रतिशत
विश्व की करीब 54 प्रतिशत आबादी वर्तमान में शहरी इलाकों में रहती है जिसका वर्ष 2050 तक अनुपात बढ़कर 66 प्रतिशत हो जाएगा
सबसे अधिक शहरी आबादी अफ्रीका और एशिया में बढ़ने की संभावना
विश्व भर में ग्रामीण इलाकों में 3.4 अरब लोग रहते हैं.
भारत में फिलहाल सबसे अधिक 85.7 करोड़ लोग ग्रामीण क्षेत्र में निवास करते हैं.
• 63.5 करोड़ की ग्रामीण आबादी के साथ चीन का विश्व में दूसरा स्थान



0 comments:

Post a Comment