पद्म विभूषण से सम्मानित वैज्ञानिक डॉ रघुनाथ मशेलकर को डॉ़ मोहन
धारिया राष्ट्र निर्माण पुरस्कार प्रदान किया गया. उन्हें यह पुरस्कार केंद्रीय
परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में आयोजित एक समारोह में 14 जुलाई 2014 को दिया गया.
पुरस्कार स्वरूप डॉ रघुनाथ मशेलकर को 1 लाख रुपये के नकद प्रदान किया गया. यह पुरस्कार वनरई फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है.
डॉ रघुनाथ मशेलकर से सम्बंधित मुख्य तथ्य
• डॉ रघुनाथ मशेलकर को वर्ष 1991 में पद्मश्री से वर्ष 2000 में पद्म भूषण से और वर्ष 2014 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.
• डॉ रघुनाथ मशेलकर वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक (सीएसआईआर) रहे.
• डॉ रघुनाथ मशेलकर को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए जी.डी. बिड़ला पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया.
0 comments:
Post a Comment