वर्ष
2013 के नोबेल शांति पुरस्कार हेतु ऑगनाइजेशन फॉर
प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वेपंस (Organisation for the Prohibition of Chemical
Weapons) का चयन किया गया. नोबेल समिति के अध्यक्ष थॉरब्योर्न
जागलैंड ने नार्वे की राजधानी ओस्लो में 11 अक्टूबर 2013
को इसकी घोषणा की. ओपीसीडब्ल्यू संस्था को एक स्वर्ण पदक और साढ़े 12
लाख डॉलर यानी लगभग 75 लाख रुपए इनाम के तौर
पर दिया जाना है.
वर्ष
2013 के शांति नोबेल पुरस्कार हेतु रिकॉर्ड 259
लोगों के नामांकन आए थे. इस लंबी सूची में यू2 सिंगर बोनो, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज भी शामिल थे.
ऑगनाइजेशन फॉर प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वेपंस (Organisation
for the Prohibition of Chemical Weapons)
ऑगनाइजेशन
फॉर प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वेपंस विश्वभर में रासायनिक हथियारों को नष्ट करने और
उनकी रोकथाम के लिए काम करती है. वर्तमान में यह संस्था सीरिया में रासायनिक
हथियारों को नष्ट किये जाने का काम देख रही है. इसकी स्थापना वर्ष 1997
में की गई थी. इसके 189 सदस्य हैं और इसका
हेडक्वार्टर नीदरलैंड के 'द हैग' में
हैं. यह संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर काम करता है.
वर्ष 2012 का
शांति नोबेल पुरस्कार
वर्ष
2012 का शांति नोबेल पुरस्कार यूरोपीय यूनियन को यूरोप
में शांति और मेल-मिलाप के प्रयासों, लोकतंत्र और मानवाधिकार
के लिए दिया गया था. यूरोपीय संघ के तीन शीर्ष अधिकारियों यूरोपीय परिषद के
अध्यक्ष हर्मन वेन रॉम्पी, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोस
मैनुअल बारोसो और यूरोपीय संसद के अध्यक्ष मार्टिन शल्ज ने 12 लाख अमेरिकी डॉलर का नोबेल शांति पुरस्कार नार्वे की राजधानी ओस्लो में
आयोजित एक समारोह में ग्रहण किया था. महाद्वीप के देशों को एकजुट करने के यूरोपीय
संघ (ईयू) के सतत योगदान हेतु यूरोपीय संघ को यह पुरस्कार प्रदान किया गया था.
शांति नोबेल पुरस्कार से संबंधित मुख्य तथ्य
शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे की नोबेल एकेडमी द्वारा प्रदान किया जात है, यह एकमात्र नोबेल पुरस्कार जो स्वीडन की किसी भी संस्था द्वारा नहीं दिया जाता है. यह पुरस्कार नार्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है. अन्य पुरस्कार स्वीडन के स्टॉकहोम कॉन्सर्ट हॉल में प्रदान किए जाते हैं.

• वर्ष 1901 से वर्ष 2013 के
मध्य 94 शांति नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं.
• 15 महिलाओ को शांति नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है.
• 64 मौकों पर यह पुरस्कार एक व्यक्ति/संस्था को, 28 मौकों पर दो व्यक्तियों/संस्थाओं को संयुक्त रूप से और दो मौकों पर संयुक्त रूप से तीन व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया गया.
• सिर्फ एक बार ही यह मरणोपरांत नोबेल शांति पुरस्कार वर्ष 1961 में डाइग हमिआरयूएल्ड को दिया गया है। वर्ष 1974 से नोबेल फाउंडेशन ने मरणोपरांत पुरस्कार देने पर प्रतिबंध लगा दिया.
• टावाकोई सबसे कम उम्र में शांति नोबेल पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति हैं. उन्हें वर्ष 2011 में यह पुरस्कार दिया गया.
• वियतनाम के राजनेता ली डुक थो को वर्ष 1973 में अमेरिका के तत्कालीन विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर के साथ शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया था. लेकिन ली डुक थो ने पुरस्कार लेने से मना कर दिया था.
• वर्ष 1914 से 1916, 1918, 1923, 1924, 1928, 1932, 1939 से 1943, 1948, 1955, 1956, 1966, 1967 और 1972 में शांति नोबेल पुरस्कार किसी को नहीं दिया गया.

नोबेल पुरस्कार से संबंधित मुख्य तथ्य
नोबेल
पुरस्कार की शुरुआत स्वीडन के वैज्ञानिक और डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल
के द्वारा वर्ष 1895 में लिखी वसीयत में की गई थी. वर्ष 1901
में पहली बार भौतिकी, रसायन शास्त्र, चिकित्सा या कार्यिकी, साहित्य और शांति का नोबेल
पुरस्कार दिया गया था.
नोबेल
पुरस्कार के रूप में 80 लाख स्वीडिश ब्रोकर यानि करीब 7.5
करोड रूपये की राशि प्रदान की जाती है. वित्तीय संकट के कारण नोबेल
फाउंडेशन ने वर्ष 2012 के पुरस्कार राशि में 20 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय लिया था.
0 comments:
Post a Comment