क्रोएशिया
के इवान डोडिग और ब्राजील के मार्सेलो मेलो की जोड़ी ने शंघाई रोलेक्स मास्टर्स
टेनिस टूर्नामेंट-2013 के युगल वर्ग का खिताब 13 अक्टूबर 2013 को जीता. प्रतियोगिता के युगल वर्ग के
फाइनल में इवान डोडिग और मार्सेलो मेलो की जोड़ी ने स्पेन के डेविड मारेरो और
इंग्लैंड के फर्नाडो वर्डासो की जोड़ी को 7-6(2), 6-7(6), 10-2 से पराजित किया.
इवान डोडिग और मार्सेलो मेलो से संबंधित मुख्य तथ्य
• यह इवान डोडिग और मार्सेलो मेलो के करियर का पहला एटीपी खिताब है.
• इस जीत से आगामी एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में इवान डोडिग और मार्सेलो मेलो की जोड़ी के प्रवेश करने की संभावनाएं बरकरार हैं.
• इस खिताबी जीत से इस जोड़ी को 226000 डॉलर की पुरस्कार राशि प्राप्त हुई.
• इस जीत से इवान डोडिग और मार्सेलो मेलो की जोड़ी को 1000 एटीपी रैंकिंग अंक मिले और यह जोड़ी एटीपी युगल रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई.

विदित
हो कि सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने शंघाई रोलेक्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट-2013
के एकल वर्ग का खिताब 13 अक्टूबर 2013 को जीता. फाइनल में नोवाक जोकोविच ने अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल
पोत्रो को पराजित किया.
0 comments:
Post a Comment