भारत
के सनम सिंह और विजयंत मलिक की जोड़ी ने अमेरिका के ह्यूसटन में आईटीएफ फ्यूचर्स
टेनिस टूर्नामेंट-2013 के युगल वर्ग का खिताब 12 अक्टूबर 2013 को जीता. प्रतियोगिता के फाइनल में सनम
सिंह और विजयंत मलिक की जोड़ी ने अमेरिका के इवान किंग और रोमानिया के कोस्टिन पावेल
की जोड़ी को लगातार सेटों में 7-6, 6-4 से पराजित किया.
विदित
हो कि इस प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इससे पहले
दूसरी सीड सनम सिंह को अमेरिका के टाइलर होकवाल्ट ने 7-6,
6-0 से पराजित किया था.
आईटीएफ पुरुष सर्किट (ITF
Men’s Circuit)
आईटीएफ
पुरुष सर्किट पेशेवर पुरुष टेनिस खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जाने वाली एक पेशेवर
टेनिस प्रतियोगिता की श्रृंखला है. इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ
(आईटीएफ) द्वारा किया जाता है.
0 comments:
Post a Comment