भारत
के पूरव राजा और दिविज शरण की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी एटीपी ताशकंद चैलेंजर
टेनिस टूर्नामेंट-2013 के पुरुष युगल वर्ग में दूसरे स्थान
पर रही. ताशकंद में 12 अक्टूबर 2013 को
खेले गए पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में भारत के पूरव राजा और दिविज शरण की जोड़ी को
रूस के मिखाइल एल्गिन और तैमुराज गाबाशविलि की गैर वरीय जोड़ी ने 4-6, 4-6 से पराजित किया.
विजेता
को इस खिताबी जीत से 7750 डालर और 125 एटीपी
अंक मिले जबकि उप विजेता को 4500 डालर और 75 एटीपी अंक प्राप्त हुए.
इससे
पहले 11 अक्टूबर 2013 को
खेले गए सेमीफाइनल में दिविज शरण और पूरव राजा जोड़ी ने इजरायल के डुडी सेला और
आमिर वेंट्राब की जोड़ी को 5-7, 6-3, 13-11 से पराजित कर
फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि एक अन्य सेमीफाइनल में
मिखाइल एल्गिन और तैमुराज गाबाशविलि की रूसी जोड़ी ने अमेरिका के जेम्स सेरेटानी और
कनाडा के आदिल शम्सदीन को 6-3, 5-7, 10-4 से पराजित किया था.
विदित
हो कि दिविज शरण और पूरव राजा की भारतीय जोड़ी ने क्लैरो ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2013
का युगल खिताब 21 जुलाई 2013 को जीता था. फाइनल में दिविज शरण और पूरव राजा की भारतीय जोड़ी ने फ्रांस
के एडुअर्ड रोजर वेसलिन और हॉलैंड के इगोर सिजलिंग की जोड़ी को पराजित किया था. इस
भारतीय जोड़ी का यह पहला एटीपी
टूर स्तर का खिताब था.
0 comments:
Post a Comment