(संयुक्त राज्य
अमेरिका)
संयुक्त राज्य अमेरिका उत्तर अमेरिकी महाद्वीप में स्थिति
एक संघीय गणतंत्र है। जनसंख्या और क्षेत्रफल दोनों के मामले में इसका विश्व में
तीसरा स्थान है। संयुक्त राज्य अमेरिका का नाम सबसे पहले थॉमस पैन ने सुझाया था। 4 जुलाई सन 1776 के स्वतंत्रता घोषणा पत्र में इसका
आधिकारिक रूप से प्रयोग किया गया।
विशेष तथ्य
|
राजधानी
|
वाशिंगटन डी सी
|
|
सबसे बड़ा शहर
|
न्यूयार्क सिटी
|
|
प्रमुख भाषा
|
अंग्रेजी
|
|
सरकार
|
संघीय लोकतंत्र
|
|
इंटरनेट टीएलडी
|
.us
|
|
दूरभाष कोड
|
+1
|
भारत के साथ संबन्ध
बराक ओबामा के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने देश के लोगों
के लिए रोजगारों की व्यवस्था करना है। भारत के साथ अच्छे संबंधों से यह काम संभव
है। साल के अंत में ओबामा की भारत यात्रा के दौरान यह बात खुलकर सामने आई है। आज
अमेरिका कई महत्वपूर्ण मामलों में भारत का साथ दे रहा है लेकिन यूएन सुरक्षा परिषद
की स्थाई सदस्यता पर उसका रुख गोलमोल है।
कुल क्षेत्रफल : 9,826,675 वर्ग
किमी.; भू-क्षेत्रफल: 9,161,966 वर्ग
किमी., जलीय क्षेत्रफल: 664,709 वर्ग
किमी., स्थल सीमा रेखा : 12,034 किमी.,
समुद्री तट रेखा: 19,924 किमी.
जनसंख्या : 310,232,863 (2010 अनु.); जनसंख्या आयुवर्ग : 0-14 वर्ष 20.2', 15-64 वर्ष 67', 65 वर्ष से अधिक 12.8', वृद्धि दर : 0.97' (2010
अनु.); जन्म दर : 13.83/1000, मृत्यु दर : 8.38', आयु प्रत्याशा : 78.24 वर्ष, पुरुष 75.78 वर्ष,
महिला 80.81, लिंगानुपात : 1.047 पुरुष / महिला, शिशु मृत्यु दर : 6.14/1000, नगरीकरण : कुल जनसंख्या का 82'.
प्रमुख शहर : अटलांटा,
आस्टिन, बाल्टीमोर, बोस्टन,
चार्लोट, सिनसिनाटी, क्लीवलैंड,
कोलम्बस, डलास, डेनवेर,
डेट्रॉट, ह्यूस्टन, इंडियानापोलिस,
जैकसनविले, लास एंजिल्स, मेम्फिस, न्यूयॉर्क, फिल्डेल्फिया,
फीनिक्स, सैन डिएगो, सैन
फ्रांसिस्को, सैन जोसे।
राजनीतिक संरचना
अमेरिकी सीनेट (उच्च सदन) के सौ सदस्यों का चुनाव जनता छ:
वर्षों के लिए करती है। सीनेट में हर राज्य से दो सदस्यों का चयन होता है। निम्र
सदन के चार सौ पैंतीस सदस्यों का चुनाव दो वर्षों के लिए किया जाता है। राष्ट्रपति
तथा उपराष्ट्रपति का चयन चुनाव द्वारा होता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में
प्रत्येक राज्य का अलग संविधान है। राज्यों की बागडोर गर्वनर के हाथों में होती
है।
इतिहास : सन 1492 में क्रिस्टोफर कोलम्बस ने अमेरिकी महाद्वीप की खोज की। महाद्वीपीय सं.रा.
अमेरिका पर कदम रखने वाला प्रथम यूरोपियन जुआन पाँसे डि ल्यॉन था जो 1513 में फ्लोरिडा पहुँचा।
पुरातत्ववेत्ताओं के अनुसार अमेरिका में प्रथम मानव का
प्रवेश 50,000 से 11,000 वर्ष
पूर्व एशिया में बेङ्क्षरग लैंड ब्रिज के द्वारा हुआ था। इन्हें ही रेड इंडियन
कहते हैं।
औपनिवेशिक अमेरिका (1493-1776)
1607 में लंदन की वर्जीनिया कंपनी ने टेम्स
नदी पर जेम्सटाउन सेटेलमेंट की स्थापना की। इसके बाद यूरोपीय देशों से लोगों का
आना शुरू हो गया जिससे यहाँ के मूल निवासियों के साथ उनका टकराव भी होने लगा,
अंत में प्रवासियों ने उन्हें यह स्थान छोडऩे के लिए मजबूर कर दिया।
अमेरिका की स्वतंत्रता (1776-1789)
ब्रिटिश नीतियों से अमेरिका के मूल नागरिक संतुष्ट नहीं
थे। 1773 में बोस्टन टी पार्टी को अमेरिकी
स्वतंत्रता की ओर पहला कदम माना जाता है। 4 जुलाई,
1776 को फिलडेल्फिया में सम्पन्न द्वितीय महाद्वीपीय काँग्रेस में
ग्रेट ब्रिटेन से सं.रा. अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा कर दी गई।
1781 में अमेरिका व फ्रांस की संयुक्त
सेनाओं ने लार्ड कार्नवालिस के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना को पराजित किया और इसके
साथ ही ब्रिटेन ने अमेरिका पर अपना दावा छोड़ दिया।
पश्चिमी दिशा में प्रसार (1789-1849)
इस अवधि में लुइसियाना खरीद, 1812 का युद्ध और मैक्सिकन युद्ध जैसी महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं जिनकी वजह से
संयुक्त राज्य अमेरिका के क्षेत्रफल में इजाफा हो गया।
1845 में सं.रा.अमेरिका का मैक्सिको के साथ युद्ध हुआ। इस युद्घ में अमेरिकी सेना ने मैक्सिको को बुरी तरह परास्त कर दिया।
1845 में सं.रा.अमेरिका का मैक्सिको के साथ युद्ध हुआ। इस युद्घ में अमेरिकी सेना ने मैक्सिको को बुरी तरह परास्त कर दिया।
गृहयुद्ध काल (1849-1865 ई.)
इस दौरान उत्तर व दक्षिण अमेरिका के श्वेत समुदायों के
मध्य सरकार, अर्थव्यवस्था, समाज
और दास-व्यवस्था को लेकर मतभेद उभर आए। उस समय के राष्टï्रपति
अब्राहम लिंकन ने दास-व्यवस्था का विरोध किया। फलस्वरूप दक्षिण राज्यों ने अपने आप
को स्वतंत्र घोषित कर दिया। गृहयुद्ध हुआ जिसमें लिंकन के नेतृत्व में उत्तरी
राज्यों ने दक्षिणी राज्यों को पराजित कर दिया। इस गृहयुद्ध के परिणामस्वरूप ही
राष्ट्रपति लिंकन की हत्या हुई थी।
पुनॢनर्माण और औद्योगिक समाज का उदय (1865-1940)
गृहयुद्ध खत्म होने के बाद अमेरिका का औद्योगिकीकरण शुरू
हुआ। उत्तरी राज्यों में इसकी गति काफी तीव्र थी। इस अवधि में रेड इंडियन जनसंख्या
तेजी से विस्थापित हुई और विभिन्न यूरोपीय देशों से आने वाले प्रवासियों की संख्या
में भी इजाफा हुआ। यह वह दौर था जब अमेरिका की स्वीकृति वैश्विक स्तर पर एक आॢथक
महाशक्ति के रूप में होने लगी थी। प्रथम विश्वयुद्ध में अमेरिका ने सक्रिय
भागीदारी की। इस युद्ध की समाप्ति पर अमेरिका आथक और सैन्य महाशक्ति के रूप में
उभरकर सामने आया।
द्वितीय विश्व युद्ध (1940-45)
द्वितीय विश्वयुद्घ के प्रारंभिक चरण में अमेरिका ने
इसमें हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन जब 7 दिसम्बर, 1941 को जापान ने पर्ल हार्बर पर हमला बोला
तो उसे इस युद्ध में कूदना पड़ा। अमेरिका ने मित्र राष्ट्रों, ब्रिटेन, सोवियत संघ, फ्रांस
आदि के साथ मिलकर इटली, जर्मनी व जापान की संयुक्त सेनाओं को
पराजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया था।
शीतयुद्ध काल (1945-1980)
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद ब्रिटेन का विश्व महाशक्ति के
रूप में पराभव हो गया। उसका स्थान सं.रा.अमेरिका व सोवियत संघ ने ले लिया। इन
दोनों महाशक्तियों के बीच प्रभुत्व को लेकर संघर्ष शुरू हुआ। इसके कई कारण थे
जिनमें प्रमुख थे, जर्मनी का विभाजन, कोरियाई
युद्ध, क्यूबा मिसाइल संकट आदि 1960 व 70 के दशक के दौरान अमेरिका को वियतनाम युद्ध में
भारी हार का सामना करना पड़ा।
पूर्ण प्रभुत्व का काल (1988-वर्तमान तक)
1991 में सोवियत संघ का विखंडन हो गया और
सं.रा.अमेरिका विश्व की एकमात्र महाशक्ति बन गया। राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के
कार्यकाल के दौरान डिजिटल क्रांति की वजह से अमेरिका ने उल्लेखनीय आथक प्रगति की।
11 सितम्बर, 2001 को
इस्लामिक आतंकवादियों ने वल्र्ड ट्रेड सेंटर व पेंटागन पर हमला कर विश्व की
एकमात्र महाशक्ति को बुरी तरह हिला दिया। इसके फलस्वरूप अमेरिकी गठबंधन ने ओसामा
बिन लादेन को खोजने के लिए अफगानिस्तान पर हमला कर तालिबान सरकार का पतन किया। सन्
2003 में राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने सद्दाम हुसैन को अपदस्थ
करने के लिए इराक पर हमला किया, जिससे सद्दाम की सत्ता का
पतन हो गया। 2008 में अमेरिका आर्थिक मंदी की चपेट में आया
और यहां के कई बैंक दिवालिया हो गए।
आर्थिक
संयुक्त राज्य अमेरिका मिश्रित अर्थव्यवस्था वाला देश है।
इसने अपने प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके खुद को आगे बढ़ाने का काम किया है।
अमेरिका विश्व में प्रथम सर्वाधिक सामान का आयात करने वाला एवं तीसरा सर्वाधिक
निर्यात करने वाला देश है।
सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति): 14.29
खरब डॉलर (2009 अनु.); सकल
घरेलू उत्पाद (आधिकारिक विनिमय दर): 14.26 खरब डॉलर; जीडीपी वास्तविक वृद्धि दर: -2.6' (2009 अनु.); सकल घरेलू उत्पाद प्रतिव्यक्ति (क्रय शक्ति)
: 46,000 डॉलर (2009); क्षेत्रवार सकल
घरेलू उत्पाद: कृषि 1.2', उद्योग 21.9', सेवाएं 76.9' (2009 अनु.); श्रमशक्ति:
15.42 करोड़ (2009); क्षेत्रवार
श्रमशक्ति: कृषि 0.7', तकनीकी क्षेत्र 37.3', निर्माण क्षेत्र 20.3'; बेरोजगारी दर: 9.3 '
(2009 अनु.); गरीबी रेखा के नीचे जनसंख्या: 12'
(2004 अनु.); बजट: 2.104 खरब डॉलर; खर्च: 3.52 खरब डॉलर
(2009 अनु.); सार्वजनिक ऋण: सकल घरेलू
उत्पाद का 52.9' (2009 अनु.); मुद्रास्फीति
(उपभोक्ता मूल्य पर): -0.3 (2009 अनु.); कृषीय उत्पाद: गेहूँ, मक्का, अन्य
कदन्न, फल, सब्जियाँ, कपास, गोमाँस, सुअर का माँस,
पोल्ट्री, डेयरी उत्पाद, मछलियाँ, वन उत्पाद; उद्योग :
पेट्रोलियम, स्टील, मोटर वाहन, एयरोस्पेस, दूरसंचार, रसायन,
इलेक्ट्रॉनिक्स, खाद्य प्रसंस्करण, उपभोक्ता वस्तुएं, लम्बर, खनन;
औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर: -5.5' (2009 अनु.);
विद्युत उत्पादन: 4.11 खरब किलो वाट घंटे (2008);
कच्चा तेल उत्पादन: 90.56 लाख बीबीएल/दिन (2009
अनु.); प्राकृतिक गैस उत्पादन: 593.4 अरब घन मी. (2009 अनु.); निर्यात:
1.047 खरब डॉलर (2009 अनु.); निर्यात सामग्रियाँ: कृषीय उत्पाद (सोयाबीन, फल,
मक्का) 9.2', औद्योगिक सप्लाई (कार्बनिक
रसायन) 26.8', पूँजीगत वस्तुएं (ट्रांजिस्टर, हवाई जहाज, मोटर वाहन, कलपुर्जे,
कम्प्यूटर, दूरसंचार उपकरण) 49', उपभोक्ता वस्तुएं (ऑटोमोबाइल, मेडिसिन) 15'
(2008); प्रमुख साझेदार : कनाडा 19.37', मैक्सिको
12.21', चीन 6.58', जापान 4.84',
ग्रेट ब्रिटेन 4.33' (2007), जर्मनी 4.1'
(2009), आयात: 1.563 खरब डॉलर (2009 अनु.); आयात सामग्रियाँ: कृषीय उत्पाद 4.9', औद्योगिक सप्लाई 32.9' (कच्चा तेल 8.2'), पूँजीगत वस्तुएं 30.4' (कम्प्यूटर, दूरसंचार उपकरण, मोटरवाहन कलपुर्जे, ऑफिस मशीनें, इलेक्ट्रिक पॉवर मशीनरी), उपभोक्ता वस्तुएं 31.8' (ऑटोमोबाइल, कपड़े, दवाएं, फर्नीचर,
खिलौने) (2008); प्रमुख साझेदार: चीन 19.3',
कनाडा 14.24', मैक्सिको 11.12', जापान 6.14', जर्मनी 4.53' (2009)।
संचार : टेलीफोन
(लैंडलाइन) 15 करोड़ (2008); मोबाइल
सेल्युलर 27 करोड़ (2008); रेडियो
ब्रॉडकास्ट स्टेशन एएम 4,789, एफ एम 8,961, शॉर्टवेव 19 (2006); टेलीविजन ब्रॉटकास्ट स्टेशन 2,218
(2006); इंटरनेट कम्पनियाँ 7,000 (2004); इंटरनेट
प्रयोगकर्ता 23 करोड़ (2009);
परिवहन एयरपोर्ट 14,951
(2008); हेलीपोटस 146 (2007); रेलवे 226,612
किमी; सड़कें 6,465,799 किमी;
जलमार्ग 41,009 किमी; मर्चेंट
नेवी, कुल 422 जहाज(2009)।
धर्म अमेरिका
में कई धर्मों को मानने वाले रहते हैं। सन 2002 में किए गए एक
शोध के दौरान 59' अमेरिकन नागरिकों ने स्वीकार किया था कि यह
उनके जीवन का अनिवार्य अंग है। सन 2007 के सर्वे के अनुसार
वहां ईसाइयों की संख्या 78.4' है जो कि सन 1990 में 86.4' थी। इस समय अमेरिका में प्रोटेस्टेंट 51.3' एवं रोमन कैथोलिक 23.9' हैं। 1.7' यहूदी, 0.7' बौद्घ,
0.6' मुस्लिम एवं 0.4' हिन्दू भी वहां हैं।
जातीय समूह अमेरिका श्वेत
बहुल लोगों का देश है। इस समय तकरीबन 79.8' श्वेत,
12.8' नीग्रो, 4.5' एशियाई मूल, 1.2' रेड इंडियन व अलास्का मूल, हवाई के निवासी एवं
प्रशांत क्षेत्रीय नागरिक एवं 1.7' मिश्रित समूह के हैं।
भाषाएं अमेरिका की
प्रमुख भाषा अंग्रेजी है। वहां तकरीबन 82' लोग यह भाषा बोलते
हैं। दूसरे स्थान पर स्पेनिश भाषा बोलने वाले हैं। इनकी संख्या 3.45 करोड़ (12') है।
खेल अमेरिका का सर्वाधिक लोकप्रिय खेल बेसबॉल है, जिसे वहां इसे राष्टï्रीय खेल का दर्जा प्राप्त है। इसके अलावा वहां आइस हॉकी, बास्केटबाल, अमेरिकन फुटबाल, गोल्फ, टेनिस भी काफी लोकप्रिय है।
खेल अमेरिका का सर्वाधिक लोकप्रिय खेल बेसबॉल है, जिसे वहां इसे राष्टï्रीय खेल का दर्जा प्राप्त है। इसके अलावा वहां आइस हॉकी, बास्केटबाल, अमेरिकन फुटबाल, गोल्फ, टेनिस भी काफी लोकप्रिय है।
शिक्षा अमेरिका
उच्च साक्षरता वाला देश है। वहां के 99' लोग साक्षर हैं।
वहां निजी एवं सार्वजनिक दोनों ही तरह के उच्च शिक्षण संस्थान हैं। अमेरिका के
तकरीबन 80' छात्र पब्लिक यूनिवर्सिटी में शिक्षा लेते हैं।
वहां की यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया को विश्व विरासत सूची में शामिल किया जा चुका
है।
प्रशासनिक ईकाई कुल 50 राज्य व 1 जिला*; अलबामा,
अलास्का, अरिजोना, अरकंसास,
कैलीफोर्निया, कोलोराडो, कनेक्टीकट, डेलावरे, डिस्ट्रिक्ट
ऑफ कोलम्बिया*, फ्लोरिडा, जॉॢजया,
हवाई, इदाहो, इल्लीन्वॉस,
इंडियाना, आइओवा, कंसास,
केंटकी, लुइसियाना, माइने,
मेरीलैंड, मैसाचुसेट्स, मिशीगन,
मिन्नेसोटा, मिस्सीसिप्पी, मिस्सौरी, मोंटाना, नेब्रास्का,
नेवादा, न्यू हैम्पशायर, न्यू जर्सी, न्यू मैक्सिको, न्यूयॉर्क,
नार्थ कैरोलिना, नॉर्थ डकोटा, ओहियो, ओक्लाहोमा, ओरेगन,
पेन्नसिल्वेनिया, रोड आइलैंड, साउथ कैरोलिना, साउथ डकोटा, टेन्नेस्से,
टैक्सास, उटाह, वेरमाँट,
वर्जीनिया, वाशिंगटन, वेस्ट
वर्जीनिया, विस्कॉसिन, व्योमिंग।
0 comments:
Post a Comment