भारतीय पहलवान सत्यव्रत ने 9वां रुस्तम-ए-अंतरराष्ट्रीय भारतीय स्टाइल कुश्ती खिताब जीता-(14-OCT-2013) C.A

| Monday, October 14, 2013
भारतीय पहलवान सत्यव्रत ने 9वां रुस्तम-ए-अंतरराष्ट्रीय भारतीय स्टाइल कुश्ती खिताब 12 अक्टूबर 2013 को जीता. भारत  के सत्यव्रत ने कटरा स्थित विवेकानंद खेल स्टेडियम में खेले गए फाइनल बाउट में यूक्रेन के मिखालियो दातसेमको को पराजित किया. फाइनल मुकाबले में सत्यव्रत ने मिखालियो दातसेमको को तीन मिनट के भीतर पटकनी देकर 2-1 प्वाइंट के आधार पर कुश्ती जीती.
सत्यव्रत को इनाम की राशि के रूप में एक लाख रुपए नकद, चांदी का गुर्ज और टाइटल पट्टा खिताब दिया गया. ओलंपिक चैम्पियन सुशील कुमार ने हिंद केसरी सत्यव्रत को इनाम दिया. विश्व चैम्पियन और ओलिंपिक पदकधारी पहलवान सुशील कुमार इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे.
विदित हो कि इस कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू एवं कश्मीर भारतीय स्टाइल कुश्ती संघ ने जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग, जम्मू कश्मीर पुलिस, कटरा नगर समिति, जिला प्रशासन के सहयोग से किया.




0 comments:

Post a Comment