आईएफएस पीएस राघवन को विदेश मंत्रालय में सचिव (ईआर) नियुक्त किया गया-(14-OCT-2013) C.A

| Monday, October 14, 2013
भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी पीएस राघवन को विदेश मंत्रालय में सचिव (ईआर) नियुक्त किया गया. पीएस राघवन ने आईएफएस (सेवानिवृत) पिनाक रंजन चक्रवर्ती का स्थान लिया. केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 11 अक्टूबर 2013 को इस पद पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की.
इस नियुक्ति से पूर्व पीएस राघवन विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त थे. वह वर्ष 1979 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं.
केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा मंजूरी दी गई अन्य नियुक्तियां
वर्ष 1978 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी दिनकर खुल्लर को विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) नियुक्त किया गया. दिनकर खुल्लर ने वर्ष 1977 बैच के आईएफएस (सेवानिवृत) सुधीर व्यास का स्थान लिया. इस नियुक्ति से पूर्व दिनकर खुल्लर ब्रुशेल्‍स में भारत के राजदूत थे.
वर्ष 1979 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी अनिल वाधवा को विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) के पद पर नियुक्त किया गया. अनिल वाधवा ने वर्ष 1977 बैच के आईएफएस अधिकारी अशोक के कांता का स्थान लिया. इस नियुक्ति से पूर्व अनिल वाधवा बैंकॉक में भारत के राजदूत थे.




0 comments:

Post a Comment