बी अशोक को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष चुना गया-(11-OCT-2013) C.A

| Friday, October 11, 2013
बी अशोक  को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष चुना गया. इनके चयन की घोषणा सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने 8 अक्टूबर 2013 को की. अध्यक्ष चुने जाने से पहले बी अशोक इंडियन ऑयल में कार्यकारी निदेशक (खुदरा बिक्री) रहे. उनकी नियुक्ति 31 मई 2014 को सेवानिवृत हो रहे आरएस बुटोला के स्थान पर की गई. पीईएसबी के इस प्रस्ताव को अब पेट्रोलियम मंत्रालय भेजा जाना है. वहां से मंजूरी के बाद इसे भ्रष्टाचार निरोधक नियामक केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) और सीबीआइ के पास भेजा जाएगा. तत्पश्चात उनके नाम को अंतिम अनुमति के लिए मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के पास रखा जाएगा. अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद 56 वर्षीय बी अशोक का कार्यकाल तीन साल का है.
 
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड 
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (भारतीय तेल निगम) भारत सरकार की सबसे बडी़ एकीकृत तेल शोधन और विपणन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को नवरत्न का दर्जा प्राप्त है. भारत मे इसका पेट्रोलियम उत्पादों के विपणन मे कुल हिस्सा 47 % और तेल शोधन मे 40 % है. भारत की कुल 19 तेल परिशोधिकाओं मे से 10 इंडियन ऑयल के स्वामित्व के आधीन हैं. फार्च्यून ग्लोबल 500’ सूची में वर्ष 2010 में 125वां स्थान दिया गया था.

भारत की ऊर्जा के निगमित विज़न के साथ, इंडियनऑयल द्वारा वर्ष 2009-10 के दौरान 271074 करोड़ रुपये की कुल बिक्री और 10221 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया गया.

31 मार्च 2013 को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की चुकता अंश पूंजी 2428 करोड रुपए थी. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भारत सरकार की चुकता अंश पूंजी 78.92 प्रति‍शत है.




0 comments:

Post a Comment