दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने 6 अक्टूबर 2016 को घोषणा की कि टी3 टर्मिनल ने इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा प्लैटिनम रेटिंग प्राप्त कर ली है.आईजीबीसी के 14वें ग्रीन बिल्डिंग सम्मेलन में आईजीबीसी द्वारा डायल के सीओओ डगलस वेबस्टर एवं प्रोजेक्ट निदेशक रॉय सेबेस्टियन को प्रशस्ति पत्र तथा भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया. यह कार्यक्रम मुंबई में आयोजित किया गया.
इस पुरस्कार स्वरुप इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई हड्डा (आईजीआई) प्लैटिनम सम्मान पाने वाला पहला हवाई अड्डा बना. इससे पहले एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) द्वारा आईजीआई को कार्बन न्यूट्रल हवाई अड्डा घोषित किया गया.
इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल
• इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) का ही भाग है. इसे 2001 में स्थापित किया गया.
• परिषद का लक्ष्य 2025 तक भारत में किये जाने वाले निर्माण को पर्यावरण की दृष्टि से विकसित करना है.
• यह परिषद विभिन्न सेवाएं प्रदान करता है जिसमे ग्रीन बिल्डिंग रेटिंग, सर्टिफिकेशन सर्विसेज एवं ग्रीन बिल्डिंग ट्रेनिंग कार्यक्रम शामिल हैं.
• यह परिषद ग्रीन बिल्डिंग सम्मेलन का भी आयोजन कराती है. यह इसका वार्षिक सम्मेलन है.

0 comments:
Post a Comment