डेनियल रिकार्डो ने वर्ष 2016 का मलेशियन ग्रां प्री ख़िताब जीता-(03-OCT-2016) C.A

| Monday, October 3, 2016
डेनियल रिकार्डो ने 2 अक्टूबर 2016 को सेपांग इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित मलेशियन ग्रां प्री ख़िताब जीता. मैक्स वर्स्तेपन दूसरे स्थान पर रहे जबकि निको रोज़बर्ग तीसरे स्थान पर रहे.

मलेशियन ग्रां प्री

•    मलेशियन ग्रां प्री फार्मूला वन विश्व चैंपियनशिप का ही भाग है.

•    इसका आयोजन 1999 से सेपांग इंटरनेशनल सर्किट में किया जाता है.

•    एफआईए द्वारा मलेशिया में रेसिंग को 1960 में मान्यता प्रदान की गयी.

•    वर्ष 2011 से इसे मलेशिया ग्रां प्री के नाम से जाना जाता है.

डेनियल रिकार्डो

•    डेनियल रिकार्डो ऑस्ट्रेलियन रेसिंग ड्राईवर हैं. वे रेड बुल टीम की ओर से फार्मूला वन रेसिंग में भाग लेते हैं.

•    उन्होंने वर्ष 2009 में ब्रिटिश फार्मूला रेसिंग जीती थी.

•    मार्क वेबर द्वारा संन्यास लिए जाने की घोषणा करने के पश्चात् रिकार्डो को 2014 में उनके स्थान पर रेड बुल की ओर से उतारा गया.

•    उन्होंने अपना पहला सीजन खेलते हुए कनाडा, हंगरी और बेल्जियम में तीन ख़िताब जीते.

0 comments:

Post a Comment