इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में 11 अक्टूबर 2016 को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को भारत ने न्यूज़ीलैंड को 3-0 से हराकर सीरीज़ जीती.
भारत ने यह मैच 321 रन से जीता, जिसमें भारत के गेंदबाज़ आर अश्विन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
भारत ने न्यूज़ीलैंड की टीम को चौथी पारी में 475 रनों का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड की टीम 44.5 ओवर में 153 रनों पर ऑल आउट हो गयी.

किसी भी टेस्ट मैच में भारत द्वारा दिया गया यह पांचवा सबसे बड़ा लक्ष्य था और यदि रनों के आंकड़े से देखें तो यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है.
रविचंद्रन अश्विन ने इस टेस्ट श्रृंखला में कुल 13 विकेट हासिल किये. उन्होंने पहली पारी में छह और दूसरी पारी में सात विकेट हासिल किये.
आर अश्विन को मैन ऑफ़ द सीरीज़ घोषित किया गया.
अश्विन का रिकॉर्ड
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन ने छठी बार एक टेस्ट में 10 अथवा उससे ज्यादा विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया. अश्विन ने पहली पारी में 81 रन देकर छह विकेट लिए थे. उन्होंने मैच में 140 रन देकर 13 विकेट हासिल किए जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वह किसी टेस्ट सीरीज में एक से अधिक बार मैच में 10 विकेट लेने वाले हरभजन सिंह के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज है.
0 comments:
Post a Comment