फ्यूचर ग्रुप और इंटेक्स मोबाइल ने अपने डिजिटल वॉलेट की शुरूआत-(09-OCT-2016) C.A

| Sunday, October 9, 2016
देश में ऑनलाइन पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल के दृष्टिगत देश की दो बड़ी कंपनियां इंटेक्स मोबाइल और फ्यूचर ग्रुप ने अपने वॉलेट लॉन्च कर दिए. फ्यूचर ग्रुप ने फ्यूचर पे और इंटेक्स ने एम रुपी को किया लॉन्च किया. इंटेक्स मोबाइल ने इस सेवा हेतु टाटा के एम रुपी के साथ गठजोड़ किया है.
इंटेक्स माई वॉलेट-
  • यह सरल और तेजी से सभी भुगतान संबंधी काम करने में सक्षम है.
  • इसमें एक क्लिक पर रिचार्ज, फंड ट्रांसफर, शॉपिंग, ट्रेन टिकट बुकिंग, सिनेमा, बस टिकट लेने आदि काम किए जा सकते हैं.
  • इंटेक्स टेक्नोलॉजीस के प्रमुख विनीत सिंह के अनुसार यह ग्राहकों को अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध कराने के हमारे लक्ष्य के अनुरूप है.
  • इस गठजोड़ की मदद से इंटेक्स व्हाइट लेबल खुदरा पोर्टल शुरू करेगा.
  • इसके जरिए इंटेक्स के खुदरा विक्रेता रिचार्ज, बिल भुगतान और धन हस्तांतरण सेवाओं की पेशकश कर पाएंगे.
फ्यूचर ग्रूप का फ्यूचर पे वॉलेट-
  • रिटेल क्षेत्र के फ्यूचर ग्रुप ने फ्यूचर पे डिजिटल वॉलेट पेश किया.
  • इसे कंपनी अपने से जुड़े ग्राहकों (लॉयल्टी) के साथ जोड़ेगी.
  • कंपनी का अगले डेढ़ साल में एक करोड़ डाउनलोड का लक्ष्य है.
  • यह वॉलेट फ्यूचर ग्रुप के बिग बाजार, ईजोन और होमटाउन आउटलेट्स पर काम करेगा.
  • अब तक फ्यूचर पे के 60 हजार डाउनलोड हो चुके हैं और आने वाले 18 महीनों में इस संख्या को एक करोड़ पहुंचाया जाएगा.
  • उपभोक्ता बगैर नकदी लेनदेन तथा बिना कार्ड के भुगतान के लिए फ्युचर पे ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • ऑक्सीजन सर्विसेज द्वारा समर्थित इस प्रीपेड वॉलेट को क्रेडिट कार्ड, डेबिटकार्ड या नेटबैकिंग के जरिये रिचार्ज किया जा सकता है.

0 comments:

Post a Comment